AUS vs IRE: टी 20 वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच ब्रिस्बेन के गाबा ग्राउंड पर मैच खेला जा रहा है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करते आई ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए हैं। मतलब मैच जीतने के लिए आयरलैंड को 180 रन बनाने होंगे।
ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान एरोन फिंच ने 63 और मार्कस स्टायनिस ने 35 रनों की पारी खेली। इस मैच में आयरलैंड के लिए Barry McCarthy ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं उन्होंने फील्डिंग में भी कमाल दिखाया।
अभी पढ़ें – AUS vs IRE: ‘ये है पॉवर हिटिंग’…फिंच ने खड़े-खड़े ठोक डाला पॉवरफुल छक्का…देखता रह गया गेंदबाज
हवा में उछलकर रोका छक्का, बचाए 4 रन
दरअसल, 14वें ओवर की दूसरी गेंद को स्टॉसनिस ने long-on के ऊपर से छक्के लिए भेजा था, लेकिन बीच में मैककार्थी आ गए और उन्होंने 4 रन बचा लिए। मैककार्थी ने बाईं ओर दौड़ने हुए हवा में छलांग लगाई थी, उन्होंने गेंद को पकड़ा और मैदान के अंदर धकेल दिया, जबकि वह बाउंड्री के बाहर जा गिरे। लेकिन छक्का बचा लिया। इस शॉट पर स्टायनिस ने 2 रन भाग लिए थे।
दोनों टीमें खेल चुके हैं 3-3 मैच
टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के अब तक 3-3 मैच हुए हैं। इनमें से 1-1 बारिश की वजह से रद्द हो गया था। ऑस्ट्रेलिया को एक मैच में जीत, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ शिकस्त मिली थी। वहीं आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ आयरलैंड को हार मिली थी।
रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
अगर इतिहास के पन्ने पलटें तो ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच अब तक एक ही टी-20 मैच 2012 वर्ल्ड कप में हुआ था। यहां ऑस्ट्रेलिया जीता था। ऐसे में आज देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम जीत दर्ज करती है।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन)
डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन)
पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (c), लोर्कन टकर (w), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, फिओन हैंड, जोशुआ लिटिल
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
7 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
8 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
41 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines