Team India Adelaide Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला एडिलेड के मैदान पर खेला जाना है. टीम इंडिया के लिए दौरे का आगाज अच्छा नहीं हुआ है. पर्थ में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम को 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था.
हालांकि, दूसरे वनडे में शुभमन गिल की सेना पर्थ में मिली हार का हिसाब चुकता कर देगी. एडिलेड में सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगी. यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे, बल्कि इसकी गवाही टीम इंडिया के बेमिसाल आंकड़े दे रहे हैं. एडिलेड में भारतीय टीम को जीतने की आदत और पिछले 17 साल से यहां पर टीम ने हार का मुंह नहीं देखा है.
टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेमिसाल
भारतीय टीम ने एडिलेड के मैदान पर अब तक कुल 15 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 9 में जीत नसीब हुई है. टीम इंडिया ने इस ग्राउंड पर साल 2008 के बाद से एक भी मैच नहीं गंवाया है. 2012 और 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दोनों ही एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम ने कंगारुओं को पटखनी दी है. यानी पिछले 17 साल से एडिलेड में कोई भी टीम भारत को हरा नहीं सकी है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इसी रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: पहले मैच में जीत के बाद बदल गई ऑस्ट्रेलियाई टीम, 3 धुरंधरों की एंट्री, गिल की बढ़ेगी परेशानी!
किंग कोहली का भी रिकॉर्ड धांसू
सिर्फ टीम इंडिया ही नहीं, बल्कि विराट कोहली को भी यह मैदान खूब रास आता है. विराट ने यहां पर अब तक कुल 4 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 61 की दमदार औसत से 244 रन निकले हैं.कोहली ने चार में से दो मैचों में तो सेंचुरी ठोकी है. एडिलेड में विराट के तीनों ही फॉर्मेट के रिकॉर्ड की बात की जाए, तो कोहली ने कुल 15 मैचों में 65 की एवरेज से 975 रन बनाए हैं. इसमें 5 शतक और 4 फिफ्टी शामिल है. पर्थ में विराट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे और उस मैच की कसर वह अपने पसंदीदा मैदान पर जरूर निकालना चाहेंगे.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
34 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
54 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines