हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘बिग ऑक्शन कमिंग अप…’ मैच के बीच में जब बटलर ने अचानक की आईपीएल की बात, हैरान रह गए ग्रीन, देखें वीडियो

विज्ञापन
AUS vs ENG Jos Buttler Cameron Green IPL 2023

AUS vs ENG: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के लिए मंगलवार को रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की गई। लिस्ट के जारी होते ही मिनी ऑक्शन की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी हैं। ऑक्शन के लिए जहां टीमें तो उत्साहित हैं ही साथ ही कई विदेशी खिलाड़ी भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बात का एक उदाहरण ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में देखने को मिला जब इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कैमरन ग्रीन पर आईपीएल को लेकर तंज कंसा।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2007 पर बन रही Web Series…जानें पूरी डिटेल

बटलर की बात पर मुस्कुरा दिए कैमरन ग्रीन

दरअसल ऑस्ट्रेलिया की पारी के 40वें ओवर में बटलर विकेट के पीछे से कैमरन ग्रीन का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान जब कैमरन ने गेंद को धीरे से टच किया और कोई रन नहीं गया तो बटलर ने पीछे से बोला कि बड़ा ऑक्शन आने वाला है। उनकी यह बात सुनकर कैमरन ग्रीन मुस्करा देते हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन अपने बेहतरीन खेल की वजह से आईपीएल नीलामी से पहले ही काफी चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी उन पर जमकर बोली लगा सकती हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – कब रिलीज होगी T20 World Cup 2007 पर बनी वेब सीरीज? यहां देखें

 

https://twitter.com/btsportcricket/status/1593224321769656321?s=20&t=GWeoOfeHwtu0yfm6pcD_Nw

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता मैच

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। लेकिन डाविड मलान ने 134 रन की शतकीय पारी खेलकर टीम को 287 के लक्ष्य तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को ट्रैविस हेड और डेविड वार्नर ने दमदार शुरुआत दिलाई और 147 रन जोड़े। अंत में कंगारू टीम ने यह मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola