AUS vs ENG: बदल गई इंग्लैंड की प्लेइंग 11, लगातार दो हार के बाद तीसरे एशेज टेस्ट के लिए टीम का ऐलान

England Playing 11 Third Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में तीसरा एशेज टेस्ट होने जा रहा है. 17 दिसंबर से इस मैच की शुरुआत होगी और इसके पहले अब इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. उनकी टीम में एक बदलाव हुआ है. लगातार दो हार के बाद अब उन्हें कॉम्बिनेशन में चेंज करने की जरूरत पड़ रही है.

England Playing 11 Third Test

इंग्लैंड की टीम में बड़ा चेंज

England Playing 11 Third Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 17 दिसंबर से तीसरे एशेज टेस्ट की शुरुआत होने वाली है. एडिलेड ओवल में इस मुकाबले का आयोजन होगा. इंग्लैंड के लिए अब तक एशेज सीरीज किसी बुरे सपने की तरह रही है. पिछले दोनों मैचों में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. अब तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है. जोश टंग की प्लेइंग 11 में वापसी हो गई है.

विज्ञापन

बदल गई इंग्लैंड की प्लेइंग 11

एशेज टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया हर मामले में इंग्लिश टीम से आगे रही है. दूसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड ने बदलाव किया था और अब एडिलेड में होने वाले तीसरे मैच के लिए भी प्लेइंग 11 में चेंज है. गस एटकिंसन को टीम से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह जोश टंग की वापसी हो गई है. इंग्लैंड का गेंदबाजी अटैक कमजोर नजर आया है और इसी कारण से बदलाव करने का फैसला किया गया.

विज्ञापन

तीसरे एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 ऑक्शन में भारतीय स्टार की ‘Wild Card’ एंट्री, एक दिन पहले लिस्ट में अचानक जुड़ गया नाम

विज्ञापन

तीसरे टेस्ट के लिए कैसा है ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड?

ऑस्ट्रेलिया ने कुछ दिनों पहले ही तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया था. पैट कमिंस की आखिर वापसी हो गई है और वो एडिलेड टेस्ट में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. उस्मान ख्वाजा की फिटनेस पर सवाल था लेकिन वो स्क्वाड का हिस्सा हैं. ऐसे में उनकी प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है और वो दोबारा ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं.

तीसरे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 ऑक्शन में ये 5 गेंदबाज होंगे ‘मालामाल’! CSK-KKR समेत बड़ी टीमें लगा सकती हैं करोड़ों की बोली

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ