AUS vs ENG, World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार अपनी पांचवीं जीत दर्ज कर ली है। शनिवार को कंगारू टीम ने अहमदाबाद में अपना सातवां मैच खेलते हुए इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 287 रनों का लक्ष्य दिया था और यह मुकाबला 33 रनों से जीता। डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड का इस वर्ल्ड कप में बुरा हाल जारी है। इस टीम ने लगातार पांचवां मैच गंवाया है। वहीं इस टूर्नामेंट में यह इंग्लैंड की छठी हार रही। इंग्लैंड की टीम आधिकारिक रूप से अब सेमीफाइनल की रेस से भी बाहर हो गई है। क्योंकि अंग्रेज टीम अगर बचे हुए दो मैच जीत भी जाती है तो भी 6 अंक तक ही पहुंचेगी।
जैम्पा बने ऑस्ट्रेलिया के हीरो
एडम जैम्पा ने लगातार पांचवें मैच में तीन या उससे ज्यादा विकेट विकेट लिए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की भी यह लगातार पांचवीं जीत है। पहले दो मैच जो ऑस्ट्रेलिया हारी थी उसमें जैम्पा का जादू नहीं दिखा था। पर अब इस गेंदबाज ने अपनी चमक बिखेरना शुरू कर दिया है। वह अभी तक टूर्नामेंट में 19 विकेट ले चुके हैं और वह टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर भी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने 10 ओवर में 21 रन दिए और तीन विकेट अपने नाम लिए।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: सेमीफाइनल की दो टीमें कंफर्म, Pakistan अंतिम-4 के करीब! कैसे पहुंचेगा न्यूजीलैंड?
इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 49.3 ओवर खेलते हुए अपने सभी 10 विकेट गंवा दिए थे और 286 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन ने सर्वाधिक 71 रनों की पारी खेली थी। कैमरून ग्रीन ने भी 47 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने भी 44 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 4 विकेट झटके थे। वहीं मार्क वुड और आदिल रशीद को 2-2 सफलताएं मिली थीं। जवाब में इंग्लैंड की टीम 48.1 ओवर में 253 रन बनाकर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को भी 2-2 सफलताएं मिली थीं।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023 के बीच टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, हार्दिक पांड्या की जगह खास खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
ऑस्ट्रेलिया ने Semifinal का दावा किया मजबूत
इस मैच से पहले शनिवार को खेले गए पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच में पाक टीम की जीत से साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया था। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पांचवीं जीत के साथ अंतिम-4 के लिए दावेदारी मजबूत कर ली है। कंगारू टीम को अभी आखिरी दो मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश के साथ खेलने हैं। अगर दोनों मैच टीम जीतती है तो वह नंबर 2 तक भी जा सकती है। हालांकि, यहां से एक भी जीत ऑस्ट्रेलिया का टिकट टू सेमीफाइनल कंफर्म कर देगी।
वीडियो में देखें पूरे मैच का Analysis:–
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव
29 mins agoLIVE: बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया, राहुल तेवतिया और नीतीश राणा पर नजरें
46 mins agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
2 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
3 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
4 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
5 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
13 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines