AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा हैं। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं और इंग्लैंड के सामने लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया को इस लक्ष्य तक पहुंचाने में स्टीव स्मिथ की 94 रनों की पारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्मिथ ने इस पारी में कई शॉट्स खेले और सभी को अपनी वापसी का संकेत दिया वहीं उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे रचनात्मक शॉट्स खेलने का प्रयास करते हैं लेकिन फेल हो जाते हैं।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: क्या ऋषभ पंत से कराई जा सकती ओपनिंग? रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा बयान
उल्टे हाथ से शॉट खेल रहे थे स्मिथ, गेंदबाज ने कर दी चालाकी
दरअसल ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग के दौरान जब स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे तो आदिल राशिद 31वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। वहीं ओवर की दूसरी गेंद नो बॉल हो गई जिसके बाद अगली गेंद फ्री हिट थी। इस पर स्ट्राइक पर मौजूद स्मिथ ने कुछ अलग करने को सोचा और वे अपने साथी डेविड वॉर्नर की तरह घुम कर उल्टे हाथ से शॉट मारने के लिए गए लेकिन गेंदबाज ने उनकी चाल को देख लिया और गेंद उनसे और भी ज्यादा दूर फेंक दी जिससे बॉल मिस हो गई। वहीं इसे देखकर स्टीव स्मिथ भी हंसने लगे। हालांकि सभी ने आदिल राशिद की चालाकी की तारीफ की।
मार्नस लबुशेन और स्टीव स्मिथ ने की 101 रनों की साझेदारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआत में ही डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड का विकेट गंवा दिया। जिसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे स्टीव स्मिथ और चौथे नंबर पर उतरे मार्नस लबुशेन ने पारी को संभाला और 101 रनों की साझेदारी की। मार्नल लबुशेन ने 55 गेंदों पर 58 रन बनाए वहीं स्टीव स्मिथ एक बार फिर से चमके और 94 रनों की तूफानी पारी खेली हालांकि वे शतक से चूक गए।
आदिल राशिद ने झटके तीन विकेट
स्टीव स्मिथ और मार्नस लबुशेन के आउट होने के बाद मिचेल मार्श ने 50 रनों की पारी खेली और टीम के स्कोर को आगे ले गए। वहीं इंग्लैंड की तरफ से आदिल राशिद ने 3 विकेट झटके और क्रिस वोक्स ने 2 विकेट लिए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
5 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
20 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
28 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines