AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा हैं। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं और इंग्लैंड के सामने 281 रनों का लक्ष्य रखा। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत खराब रही। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क ने पहले ओवर में ही दो सफलताएं हासिल की और इंग्लैंड की कमर तोड़ दी।
हवा में ही कांटा बदलते हुए सीधे स्टंप में घुसी मिचेल स्टॉर्क की बॉल
281 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहले ओवर में ही प्रेशर बना दिया और 2 विकेट झटक लिए। ये दोनों विकेट दिग्गज खिलाड़ी मिचेल स्टॉर्क की गेंद पर आए। इसमें से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और खतरनाक विकेट डेविड मलान का रहा जिन्हें समझ ही नहीं आया और गेंद स्टंप में धुस गई। दरअसल पहले ओवर की पांचवी गेंद डालने आए स्टॉर्क ने इनस्विंगर डाली जिसे मलान पढ़ नहीं पाए और इससे पहले वे कुछ कर पाते बॉल स्टंप में घुस गई। इस गेंद को देखकर हर कोई हैरान हैं और ट्विटर पर कई लोग इसे बॉल ऑफ द सेंचुरी भी कह रहे हैं।
https://twitter.com/cricketcomau/status/1593872141644013568?t=qmhBJ4B50lej8pbeAZUtGQ&s=08
दोनों टीमों ने किए बदलाव
इस मैच में दोनों ही टीमों में बडे़ बदलाव किए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान पेट कमिंस को आराम दिया हैं वहीं उनकी जगह जोश हेजलवुड कप्तानी कर रहे हैं। वहीं इंग्लैंड ने भी अपन सारे अनुभवी और दमदार फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी जैसे सैम कुरेन, आदिल राशिद और क्रिस वोक्स को बुला लिया हैं।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: क्या ऋषभ पंत से कराई जा सकती ओपनिंग? रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा बयान
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, फिलिप साल्ट, डेविड मालन, जेम्स विंस, सैम बिलिंग्स (Wk), मोइन अली (c),क्रिस वोक्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, डेविड विली, आदिल राशिद
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुस्चगने, एलेक्स केरी (WK), मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड (C)
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
12 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
15 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
22 mins agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
24 mins agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
1 hr ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
1 hr agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines