AUS vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया ने कराई बेइज्जती, ट्रॉफी के कारण हुए जमकर ट्रोल

AUS vs BAN: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब अपनी अगली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलने वाली है. इस सीरीज को लेकर तैयारी अब दोनों ही टीमों ने शुरू कर दी है. इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की एक गलती का मजाक बनाया जा रहा है.

AUS vs BAN

Pic Credit- AI Generated

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से खेला जाएगा. ये 2 मैचों की टेस्ट सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बहुत ही अहम होने वाली है. जिसके कारण ही दोनों ही टीमें अपने सर्वश्रेष्ठ स्क्वाड के साथ मैदान पर उतरने वाली हैं. इस दौरान सीरीज शुरू होने के 1 दिन पहले जब दोनों कप्तानों ने मिलकर ट्रॉफी का अनावरण किया, तो उसका जमकर मजाक बन रहा है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सोशल मीडिया पर फिलहाल ट्रोल हो रही है. 

विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का जमकर बना मजाक 

बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बनी ट्रॉफी बहुत ही साधारण नजर आ रही है. एक साधारण लकड़ी के बने बोर्ड पर लोगो लगा दिया है. इसके कारण फैंस कह रहे हैं कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस ट्रॉफी को बनाने के लिए बिल्कुल भी मेहनत नहीं की है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को बहुत अहम मान रही है. जिसके कारण ही उन्होंने मुख्य टीम के साथ खेलने का फैसला किया है. 

विज्ञापन

स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस सभी मैदान पर नजर आने वाले हैं. हालांकि इस ट्रॉफी को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कोई भी जवाब नहीं दे रही है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल की रेस में बांग्लादेश की टीम भी नजर आ रही है. फिलहाल पॉइंट्स टेबल में वो भारत से भी आगे है. ऐसे में वो इस सीरीज में हारने के बाद अपना नुकसान कराना चाहेंगे. वहीं अगर बांग्लादेश की टीम ये सीरीज जीत जाती है, तो वो फाइनल के और पास पहुंच सकते हैं. 

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड 

ऑस्ट्रेलिया- पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड और ब्यू वेबस्टर.

बांग्लादेश- नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, शादमान इस्लाम, तंजिद हसन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), अमीट हसन (विकेटकीपर), जाकेर अली अनिक (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, इबादत हुसैन चौधरी, मुश्फिक हसन और लिटन दास.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ