खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, टेबल टेनिस फेडरेशन को इस वजह से किया सस्पेंड

भारतीय खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है और टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) को सस्पेंड कर दिया है. मंत्रालय ने इसके पीछे की वजह भी बताई है. इससे पहले भी टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया को सस्पेंड किया जा चुका है.

Image Created by AI

Image Created by AI

Table Tennis Federation of India: 12 अगस्त को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) को बड़ा झटका लगा है. खेल मंत्रालय ने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया को सस्पेंड कर दिया है. मंत्रालय ने फेडरेशन की खामियों को बताते हुए इसे निलंबित कर दिया है. मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ को टेबल टेनिस का एडमिनिस्ट्रेशन संभालने के लिए एक कमिटी बनाने का निर्देश दिया है. आइए जानते हैं आखिर खेल मंत्रालय ने ऐसा फैसला क्यों किया?

विज्ञापन

क्यों निलंबित हुआ टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया?

खेल मंत्रालय के मुताबिक फेडरेशन के अंदर सही समय पर चुनाव नहीं हुआ. इसके अलावा फेडरेशन के कई कामों में खामियां पाई गईं. इसके बाद मंत्रालय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था. लेकिन मंत्रालय ने जवाब को असंतोषजनक पाया. इसलिए खेल मंत्रालय ने TTFI को बैन कर दिया है. अब भारतीय ओलंपिक संघ एक कमिटी बनाएगी, जो TTFI में शासन व्यवस्था बहाल होने तक कामकाज की देखरेख करेगी.

विज्ञापन

साल 2022 में भी TTFI हो चुका है सस्पेंड

साल 2022 में भी TTFI को निलंबित किया जा चुका है. फरवरी 2022 में दिल्ली हाईकोर्ट ने फेडरेशन की एक्जीक्यूटिव कमेटी को सस्पेंड करने का आदेश दिया था. ये कार्रवाई स्टार प्लेयर मनिका बत्रा की याचिका के बाद हुई थी, जिन्होंने फेडरेशन की सिलेक्शन पॉलिसी को लेकर सवाल उठाए थे. हालांकि दिसंबर 2022 में TTFI पर से सस्पेंशन हटा दिया गया था.

इन खेल फेडरेशन को भी होना पड़ा है सस्पेंड

ये पहला मौका नहीं है, जब किसी भारतीय फेडरेशन को सस्पेंड किया गया है. इससे पहले रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को साल 2023 में निलंबित किया जा चुका है. समय पर चुनाव नहीं कराने की वजह से रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को बैन कर दिया गया. इसके अलावा साल 2022 में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को फीफा ने सस्पेंड कर दिया था. फेडरेशन में बाहरी दखल को वजह बताते हुए फीफा ने निलंबित किया था. लेकिन मार्च 2025 में इसे फिर से बहाल कर दिया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ