Australia vs Bangladesh Test (PIC Credit -AI)

AUS vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने कटाई नाक! घर पर बनाया सबसे छोटा टेस्ट स्कोर

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने ही घर में बांग्लादेश के खिलाफ 200 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकी. डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में कंगारू टीम सिर्फ 198 रन पर ऑलआउट हो गई. बांग्लादेश की ओर से तेज गेंदबाज हसन महमूद ने घातक गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए.

Australia vs Bangladesh Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के पहले ही दिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. अपने ही घर में खेल रही ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सिर्फ 198 रन पर ऑलआउट हो गई. ट्रेविस हेड, मार्नस लाबेशन और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज बल्लेबाजों से सजी कंगारू टीम पूरे दिन भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी और महज 53 ओवर में ही उसकी पहली पारी समाप्त हो गई. 198 रन पर ढेर होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

198 रन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का अब तक का सबसे छोटा स्कोर बन गया. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 217 रन बनाए थे. यानी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट पारी में 200 रन के अंदर ऑलआउट हुई है. बांग्लादेश की ओर से तेज गेंदबाज हसन महमूद ने घातक गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 6 विकेट अपने नाम किए. उनकी घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. इस शानदार प्रदर्शन के साथ महमूद ने इतिहास रच दिया. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में 6 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज बन गए हैं. इतना ही नहीं, वह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भी बांग्लादेश के पहले गेंदबाज भी बन गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ