AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अच्छी शुरुआत की है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके सही साबित करते हुए उन्होंने बांग्लादेश की टीम को सिर्फ 64 रनों के स्कोर पर समेट दिया. जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए हैं. उनके पास पहली पारी में 101 रनों की लीड है. शरीफुल इस्लाम ने बांग्लादेश का कमबैक कराया है.
सिर्फ 64 रनों पर सिमटी बांग्लादेश की टीम
बांग्लादेश की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी, तो पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क ने शादमान इस्लाम को पवेलियन भेज दिया. जिसके बाद तंजीद हसन तमीम ने भी अपना खाता नहीं खोला. मोमिनुल हक ने 9 रन बनाए तो वहीं कप्तान नजमुल हुसैन शंटो भी अपना खाता नहीं खोल सके. बांग्लादेश के 7 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके. जिसके कारण ही बांग्लादेश की टीम 34 ओवरों में 64 रन बनाकर ऑल आउट हो गए.
इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए दिग्गज मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट हासिल किया. वहीं कप्तान पैट कमिंस ने भी 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जोश हेजलवुड को भी इस दौरान 1 सफलता मिली. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस पारी के बाद मैच में बहुत आगे नजर आ रही थी. पिछले मुकाबले में फेल होने वाले स्टार गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को मुकाबले में शानदार शुरुआत दिलाई हैं. जिसके कारण ही उनके पास जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका है.
ये भी पढ़ें: 64 रन पर ऑलआउट होने के बाद बांग्लादेश के नाम जुड़े 5 अनचाहे रिकॉर्ड
शरीफुल इस्लाम ने कराया बांग्लादेश का कमबैक
ऑस्ट्रेलिया की टीम को भी हालांकि अच्छी शुरुआत नहीं मिली. टीम ने 41 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिया था. ट्रेविस हेड, मैट रेनशॉ और मार्नस लाबुशेन बुरी तरह से फेल हो गए. जिसके बाद स्टीव स्मिथ ने 42 रनों की अहम पारी खेली. हालांकि कैमरून ग्रीन ने सबसे अहम पारी खेली. दिन का खेल खत्म होने तक वो 51 रन बनाकर अभी भी मैदान पर टिके हुए हैं. वहीं नाथन लियोन 10 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.
जिसके कारण ही दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 40 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के पास अब पहली पारी में 101 रनों की बढ़त हासिल हो गई हैं. जिसके दूसरे दिन कैमरून ग्रीन और भी बड़ा करने का प्रयास करेंगे. बांग्लादेश के लिए शरीफुल इस्लाम ने 6 विकेट झटके हैं. वहीं तस्कीन अहमद और मेंहदी हसन मिराज को भी 1-1 विकेट मिला है.
ये भी पढ़ें: AUS vs BAN: शोरीफुल इस्लाम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ झटके 6 विकेट
संबंधित खबरें
शून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
13 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
19 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines