AUS vs BAN: शोरीफुल इस्लाम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ झटके 6 विकेट, हेड-स्मिथ को किया OUT

Shoriful Islam 6 Wickets: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा रहा है. पहले ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट हॉल लिया. अब बांग्लादेश के शोरीफुल इस्लाम ने भी अपनी घातक गेंदनाजी से कहर मचाया.

shoriful islam aus vs ban match

शरीफुल इस्लाम ने लिया करियर का पहला 5 विकेट हॉल (Image: Screengrab)

Shoriful Islam 6 Wickets: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट रोमांचक साबित हो रहा है. पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है. बांग्लादेश की टीम सिर्फ 64 रन पर ऑलआउट हो गई, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी बल्ले से उतना कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया. पहले मिचेल स्टार्क ने अपनी गेंदबाजी से कहर मचाया और अब बांग्लादेश के शोरीफुल इस्लाम ने बड़ा कारनामा किया है. उन्होंने इतिहास रचते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला 5 विकेट हॉल लिया. उन्होंने ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ जैसे बड़े बल्लेबाजों को भी अपने जाल में फंसाया.

विज्ञापन

शोरीफुल इस्लाम ने किया कमाल

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बांग्लादेश को मात्र 64 रनों पर ऑलआउट कर दिया. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम थोड़ी बेहतर नजर आई लेकिन शोरीफुल इस्लाम ने अपनी घातक गेंदबाजी से फैंस का दिल जीता. उन्होंने 27 गेंदों में 22 रन बना चुके ट्रेविस हेड का विकेट झटका और फिर मार्नस लाबुशेन को भी सस्ते में पवेलियन भेज दिया.

विज्ञापन

इसके बाद स्टीव स्मिथ और कैमरून ग्रीन के बीच साझेदारी हुई. लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज शोरीफुल ने 42 रन पर खेल रहे स्टीव स्मिथ का विकेट झटका और पार्टनरशिप तोड़ी. 25 वर्षीय गेंदबाज ने इसके बाद ब्यू वेब्स्टर और पैट कमिंस को शून्य पर आउट किया. इसके साथ ही उन्होंने अपना पहला 5 विकेट हॉल पूरा किया. इसके बाद इस्लाम ने मिचेल स्टार्क का विकेट भी अपने नाम किया. उन्होंने कुल 6 विकेट झटके.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला मैच खेल रहे हैं शोरीफुल

शोरीफुल इस्लाम ने अप्रैल 2021 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. पंचागोर के इस तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले 13 मैचों में हिस्सा लिया था और कुल 27 विकेट खेले थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें पिछला टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला. उन्हें ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया और उन्होंने आते ही खुद को साबित कर दिया. यह उनके टेस्ट करियर का पहला 5 विकेट हॉल है.

मिचेल स्टार्क ने भी रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने भी अपने 6 विकेट हॉल के साथ इतिहास रचा. उन्होंने टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाजों की लिस्ट में जगह बनाई. उन्होंने डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 93 मैचों में 439 विकेट झटके थे. स्टार्क अब 107 मैचों में 441 विकेट के साथ नंबर 10 पर आ गए हैं. स्टार्क अपने इस 6 विकेट हॉल के जरिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ