AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच मैके में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने दो दिनों में ही बांग्लादेश को हरा दिया. बांग्लादेश को पारी और 51 रनों से शर्मनाक हार मिली. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया. दूसरा दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. पहले दिन 18 विकेट गिरे थे. वहीं दूसरे दिन 12 विकेट गिरे. ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो मिचेल स्टार्क रहे. उन्होंने पूरे मुकाबले में 10 विकेट अपने नाम किए.
पहले दिन मिचेल स्टार्क ने मचाया बवाल
कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. गेंदबाजों ने इसे सही साबित किया. मिचेल स्टार्क के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज टिक नहीं पाए. स्टार्क ने शुरुआत में ही 22 गेंदों पर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. बांग्लादेश की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 64 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. स्टार्क ने सबसे ज्यादा 6 विकेट अपने नाम किए. वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने भी 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए थे. बांग्लादेश के गेंदबाजों ने भी बढ़िया काम किया. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नज़र आए.
ये भी पढ़ें: WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में किया बड़ा कारनामा
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भी रहे फेल
दूसरे दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया जल्दी ऑलआउट हो गई. टीम ने पहली पारी में सिर्फ 210 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा कैमरून ग्रीन ने 67 रनों की पारी खेली. उनकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों की बढ़त हासिल की. बांग्लादेश की तरफ से शोरिफुल इस्लाम ने कहर मचाया. उन्होंने सात विकेट अपने नाम किए. बांग्लादेश के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी कमाल नहीं दिखा पाए. स्टार्क ने फिर तगड़ी शुरुआत की. लंच तक बांग्लादेश ने 39 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे.
ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी
दूसरे सेशन में भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बांग्लादेश के 5 बल्लेबाजों को आउट किया. कोई भी क्रीज पर टिक नहीं पाया. आखिरी सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने जल्दी ही दो विकेट लेकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. बांग्लादेश की टीम 95 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम 51 रनों से पीछे रह गई. ऑस्ट्रेलिया ने एक पारी और 51 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल की. मिचेल स्टार्क दूसरी पारी में भी चार विकेट लिए. इस तरह वो मैच में 10 विकेट हॉल पूरा करने में सफल रहे. उनके अलावा पैट कमिंस और नाथन लियोन ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. स्टार्क को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
6 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
39 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines