नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के बीच खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के 38वें मुकाबले में भले ही ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज कर ली हो, लेकिन उसकी चिंता कम नहीं हुई है। अफगानिस्तान पर 4 रन से जीत दर्ज करने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से इंग्लैंड-श्रीलंका के मुकाबले पर निर्भर हो गई है।
यदि श्रीलंका इंग्लैंड को हरा देती है तो ऑस्ट्रेलिया क्वालिफाई कर जाएगी, वर्ना इस बार उसे खाली हाथ घर लौटना होगा। ऑस्ट्रेलिया को बाहर करने में राशिद खान का बड़ा योगदान होगा। उन्होंने निचले क्रम पर टॉप बल्लेबाजी कर ऑस्ट्रेलिया की नींद उड़ा डाली।
23 गेंदों में ठोके नाबाद 48 रन
राशिद खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 3 चौके-4 छक्के कूट 208.70 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 48 रन ठोक डाले। राशिद के तूफान में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज धराशायी हो गए। कप्तान मोहम्मद नबी के 1 रन पर आउट होने के बाद क्रीज पर आए राशिद खान ने केन रिचर्डसन, जोश हेजलवुड और मार्कस स्टोइनिस की गेंदों में उन्होंने तूफान मचा दिया।
एक से एक लाजवाब शॉट खेलकर राशिद खान ने जबर्दस्त छक्के ठोके। उनके तूफान को देख एक बार तो लगने लगा कि मैच कहीं अफगानिस्तान न जीत ले, लेकिन आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान 17 रन ही बना सकी। ऐसे में अफगानिस्तान 4 रन से मुकाबला हार गई।
https://twitter.com/Sachinpathankot/status/1588503651240534018
अफगानिस्तान ने खेला माइंड गेम!
अफगानिस्तान ने माइंड गेम खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को नेट रन रेट प्लस में करने का मौका नहीं दिया। उसने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। अगर अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करती तो ऑस्ट़्रेलिया कम ओवर में गेम खत्म करना चाहती और नेट रन रेट प्लस कर लेती। ऐसे में उसने ऑस्ट्रेलिया को पहले गेंदबाजी देने की गलती नहीं की।
अभी पढ़ें – BYJU’S ने लियोनेल मेसी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, कुछ दिन पहले 2,500 कर्मचारियों की है छंटनी
इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया भले ही 7 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हो लेकिन उसकी नेट रन रेट अब भी माइनस में है। ऑस्ट्रेलिया के पास -0.173 की एनआरआर है। ऐसे में अब उसकी पूरी उम्मीद इंग्लैंड के हारने पर निर्भर हो गई है। ऑस्ट्रेलिया उम्मीद करेगी कि श्रीलंका बड़ा उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को शिकस्त दे दे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines