T20 World Cup 2022: 'चयन समिति और मैं एक पेज पर नहीं...', हार के बाद कप्तान मोहम्मद नबी ने किया इस्तीफे का ऐलान

T20 World Cup 2022 AUS vs AFG mohammad Nabi

T20 World Cup 2022 AUS vs AFG mohammad Nabi

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने टी 20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया से 4 रन की हार के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्विटर के जरिए इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की। नबी ने अपने ट्वीट में कहा, हमारी टी20 विश्व कप यात्रा समाप्त हो गई, इसकी न तो हम और न ही हमारे समर्थक उम्मीद कर रहे थे।

विज्ञापन

हम मैच के परिणामों से निराश

नबी ने आगे कहा- हम मैचों के परिणाम से उतने ही निराश हैं जितने आप हैं। नबी ने 35 टी20 इंटरनेशनल में टीम की कप्तानी की – पहली बार 2013 में उन्होंने टीम का नेतृत्व किया था। अफगानिस्तान ने उनमें से 16 मैच जीते। कप्तान ने अपने ट्वीट में कहा कि चयन समिति और मैं एक ही पृष्ठ पर नहीं थे, जिसका टीम संतुलन पर प्रभाव पड़ता था।

विज्ञापन

विज्ञापन

टीम की जरूरत पर उपलब्ध रहूंगा

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह एक खिलाड़ी के रूप में बने रहेंगे और जब प्रबंधन और टीम को उनकी जरूरत होगी, वह उपलब्ध रहेंगे। अफगानिस्तान के इस अनुभवी ऑलराउंडर ने मौजूदा टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में टीम का नेतृत्व किया। बारिश ने न्यूजीलैंड और आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की संभावनाएं कम कर दीं। ग्रुप 1 में मौजूद अफगानिस्तान 5 में से एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी। उसे तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि दो मैचों में उसे बारिश के बाद एक-एक अंक मिला।

अफगानिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल

नबी टी 20 वर्ल्ड कप के तीन मैचों में बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 1 रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि श्रीलंका के खिलाफ 13 और इंग्लैंड के खिलाफ महज 3 रन ही बना सके। हालांकि पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैचों में उन्होंने 51 और 41 रन की नाबाद पारी खेली थी, तब लगा था कि उनके बल्ले से रन निकलेंगे, लेकिन उनका प्रदर्शन खराब रहा।

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने पिछले साल टी 20 वर्ल्ड कप के लिए राशिद खान को कप्तान बनाया था, हालांकि उन्होंने महज दो घंटे में ही कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद मोहम्मद नबी को कप्तानी सौंपी गई थी। नबी के इस्तीफा देने के बाद कहा जा रहा है कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड में सब ठीक नहीं चल रहा है। खुद नबी ने ही कहा है कि चयन समिति और उनमें मतभेद रहे हैं। ऐसे में अब अफगानिस्तान क्रिकेट का भविष्य अधर में लटक गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ