हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, BCCI ने बताया कब होगा IPL 2026 का बचा हुआ शेड्यूल जारी

IPL 2026 Schedule: तमिलनाडु, असम, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव की तारीखों का अब इलेक्शन कमीशन ने ऐलान कर दिया है. जिसके साथ ही अब फैंस की नजरें बीसीसीआई पर टिकी हुई है. फैंस आईपीएल 2026 के दूसरे फेज के शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
IPL 2026 Schedule

IPL 2026 Schedule: बीसीसीआई ने बुधवार को आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 मुकाबलों का शेड्यूल जारी किया था. हालांकि विधानसभा चुनावों के कारण दूसरे फेज का शेड्यूल जारी नहीं किया गया था. फैंस इसका ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं. अब इलेक्शन कमीशन ने आगामी 5 राज्यों के विधानसभा इलेक्शन की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब बचे हुए आईपीएल शेड्यूल को जारी किया जाएगा. 

आईपीएल 2026 के दूसरे फेज का जल्द आएगा शेड्यूल  

बीसीसीआई इलेक्शन की तारीखों का ऐलान होने के बाद आईपीएल 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जल्द ही जारी कर सकता है. इसके बारे में बात करते हुए बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईएएनएस से कहा, ‘चुनाव का कार्यक्रम आज जारी कर दिया गया है. पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे, जबकि अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक ही चरण में चुनाव होंगे. हम इस ऐलान का इंतजार कर रहे थे. अब हम आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर सकते हैं, क्योंकि लॉ एंड ऑर्डर और पुलिस फोर्स की तैनाती के नजरिए से हमने उसे रोके रखा था. पहले हमने सिर्फ 20 मुकाबलों का शेड्यूल जारी किया था, लेकिन अब आगे के मुकाबलों का शेड्यूल भी जारी होगा.’ 

ये भी पढ़ें: फॉर्म में लौटा KKR का सबसे महंगा खिलाड़ी, IPL 2026 से ठीक पहले जड़ा जोरदार शतक

विज्ञापन

11 मार्च को पहले फेज का शेड्यूल हुआ था जारी 

BCCI ने 11 मार्च को आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी किया था. जो 28 मार्च से 12 अप्रैल के बीच खेला जाना है. पहले फेज में कुल 20 मैच 10 वेन्यू पर होने वाले हैं. आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से होगा. आईपीएल 2026 के पहले फेज में चार डबल-हेडर मुकाबले होंगे. दोपहर के मैच 3:30 बजे से और शाम के मुकाबले 7:30 बजे से शुरू होंगे. आईपीएल 2026 का पहला डबल-हेडर 4 अप्रैल को होगा.

ये भी पढ़ें: BAN vs PAK: फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया, वनडे फॉर्मेट में भी हुई बेइज्जती

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola