IND vs PAK: एशियन गेम्स में वुमेंस क्रिकेट शुरू हो गया है. चार बड़ी टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम इंडिया ने भी गोल्ड के लिए हुंकार भर दी है. भारतीय टीम का लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है. टीम के सभी खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं. शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा खूब वाहवाही लूट रही हैं. वहीं श्री चरणी ने भी अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है. खैर एशियन गेम्स के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है. इसकी पूरी संभावनाएं बन रही हैं. आइए आपको पूरा समीकरण बताते हैं.
भारत-पाकिस्तान ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीते
पाकिस्तान का क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के साथ मुकाबला हुआ था. दोनों टीमों के बीच बढ़िया मैच हुआ. एक वक्त पाक हार की कगार पर पहुंच गया था. अंत में बड़ी मुश्किल ने पाकिस्तान की टीम ने तीन विकेट से मैच जीता. उधर भारत का क्वार्टर फाइनल में जापान के साथ मुकाबला हुआ था. टीम इंडिया ने मैच में एकतरफा जीत हासिल की. भारतीय टीम ने 8 विकेट से जापान को रौंदकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. टीम इंडिया के गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला. शेफाली वर्मा ने बढ़िया प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले दो विकेट चटकाए और फिर 40 रनों की शानदार पारी खेली.
सेमीफाइनल मैच हुए तय
एशियन गेम्स में सेमीफाइनल मैच भी तय हो गए हैं. पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका का मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा. श्रीलंका जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारत की टक्कर बांग्लादेश के साथ होगी. भारत आराम से इस मुकाबले को अपने नाम कर सकता है. कुछ ऐसी ही स्थिति हाल ही में हुए एशिया कप में हुई थी. वहां पर श्रीलंका और भारत ने फाइनल में एंट्री की थी. भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर एशिया कप जीता था. एशिया कप में कोई भी टीम भारत को चुनौती नहीं दे पाई.
क्या भारत-पाक के बीच होगा फाइनल?
एशियन गेम्स के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हो सकता है. श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान फाइनल में पहुंच सकता है. उधर भारतीय टीम बांग्लादेश को मारकर फाइनल में जगह बना सकती है. इसके बाद भारत और पाक के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. वैसे दर्शक जरूर चाहते होंगे कि भारत-पाक की टक्कर फाइनल में हो. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में थे. वहां पर भारत ने पाक को बुरी तरह हराया था.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स क्रिकेट में सेमीफाइनल की चार टीमें तय, जानें कब और किससे भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान
संबंधित खबरें
कोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
22 mins agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
2 hrs agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines