IND vs AFG LIVE Streaming Details: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम जापान पहुंच चुकी है. टीम इंडिया को अपनी बेहतरीन ICC रैंकिंग के कारण सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिल गई थी. ग्रुप स्टेज के मैचों के जरिए उनका विरोधी तय होने वाला था. अफगानिस्तान ग्रुप A में टॉप पर रहा और इसी वजह से अब भारत का क्वार्टरफाइनल मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ होगा. हाल ही में दोनों टीमों के बीच T20I सीरीज का समापन हुआ है. अब दोनों टीमें फिर से आमने-सामने होंगी. आइए इस मैच से जुड़ी डिटेल्स पर नजर डालते हैं.
कब होगा IND vs AFG मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच 28 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट इवेंट का दूसरा क्वार्टरफाइनल मैच खेला जाएगा. निशिन में स्थित करोगी स्पोर्ट्स पार्क में यह मैच होगा.
कितने बजे शुरू होगा भारत का एशियन गेम्स में पहला मैच?
एशियन गेम्स में भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टरफाइनल मैच स्थानीय समय अनुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. भारत में यह मुकाबला सुबह 10 बजे प्रसारित किया जाएगा. सुबह 9:30 बजे भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और अफगानिस्तान के कप्तान दरविश रसूली टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.
कहां देख पाएंगे IND vs AFG मैच?
एशियन गेम्स 2026 के सभी इवेंट्स का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा क्वार्टरफाइनल मैच भी सोनी स्पोर्ट्स के टीवी चैनलों पर देखा जा सकता है. इसे सोनी लिव की वेबसाइट और ऐप पर भी देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- चोट के कारण शुभमन गिल हुए पहले ODI से बाहर, तो कौन करेगा कप्तानी? अय्यर की गैरमौजूदगी में इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका
फ्री में कैसे देखें भारत का एशियन गेम्स मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 में होने वाला महामुकाबला फ्री में भी देखा जा सकता है. अगर आपके पास सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो आप डीडी फ्री डिश पर इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं. डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल उपलब्ध है, जहां इस मुकाबले का प्रसारण किया जाएगा. बता दें कि डीडी फ्री डिश के लिए कोई मासिक शुल्क नहीं देना होता है.
भारत और अफगानिस्तान का पूरा स्क्वाड
टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, विपराज निगम, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर और अर्शदीप सिंह.
अफगानिस्तान का स्क्वाड: दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, इमरान मीर, फैसल खान शिनोजादा, फरमानुल्लाह सफी, इसमत आलम, नांग्याल खरोती, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदजई और अब्दुल्ला अहमदजई.
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या को फिर लगी चोट, ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर, न्यूजीलैंड दौरे से भी कट सकता है पत्ता
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines