हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में अक्षर पटेल पर होगी नजरें, गेंद और बल्ले दोनों से करना होगा कमाल

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के मेंस इवेंट में जहां पर मुकाबले खेले जा रहे वहां स्पिनरों का दबदबा साफ नजर आ रहा है. कुछ ऐसा ही भारत और जापान के बीच खेले गए मुकाबले में भी नजर आया था. ऐसे में टीम इंडिया को ऐसी पिच पर खेलने के लिए तैयार रहना होगा.

विज्ञापन
Axar Patel को गेंद और बल्ले दोनों से मचाना होगा धमाल (Pic Credit- ANI)

Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट टीम को अगर एशियन गेम्स में बैक टू बैक गोल्ड मेडल जीतना है, तो उन्हें शानदार प्रदर्शन करना होगा. जापान की विकेट पर अब तक खेले गए मैचों पर नजर डाले तो स्पिनरों के दबदबा नजर आ रहा है. ऐसे में टीम इंडिया भी अपने स्पिन गेंदबाजों से बड़ी उम्मीद लगा रही है. इसमें भी सबसे ज्यादा उम्मीदें टीम के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल से रहने वाली हैं. इस मेगा इवेंट में अक्षर को बल्ले से साथ ही साथ गेंद से भी मैच विनिंग प्रदर्शन करना होगा. 

अक्षर पटेल पर रहने वाली हैं नजरें 

टीम इंडिया और जापान के खिलाफ हुए मुकाबले में भारत बुरी तरह से फंस गया था. अगर उस मुकाबले में अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करके 2 ओवरों में सिर्फ 7 रन ही नहीं दिए होते, टीम इंडिया जापान के खिलाफ हार सकती थी. जापान के खिलाफ उस मुकाबले में अक्षर पटेल बहुत ज्यादा कंट्रोल से गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे थे. जिसके कारण ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनके ऊपर भरोसा करके उन्हें सबसे मुश्किल 5वां ओवर सौंपा. 

पटेल भी उस भरोसे पर खरे उतरे. अब एशियन गेम्स 2026 के मुकाबलों भी गेंद के साथ अक्षर को कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना होगा. टी-20 में अक्षर पटेल टीम इंडिया के लिए अब तक 105 मुकाबले खेल चुके हैं. ऐसे में जापान की इस स्पिन विकेट पर उन्हें अपने अनुभव का अच्छे से इस्तेमाल करना होगा. अक्षर ने पहले भी खुद को ऐसी मुश्किल विकेट पर साबित किया है. जिसके कारण ही कप्तान के साथ ही साथ कार्यवाहक हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण भी उनके ऊपर भरोसा जता रहे हैं. 

विज्ञापन

अन्य स्पिनरों के पास नहीं है वो कंट्रोल 

पहले मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई ने निराश किया था. इंजरी के कारण लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी कर रहे वाशिंगटन सुंदर के पास वो कंट्रोल नहीं नजर आया. जिसका फायदा जापान के भी बल्लेबाजों ने उठाया. इसके अलावा रवि बिश्नोई भी स्पिन विकेट का फायदा उठाने में कामयाब नहीं हुए थे. जिसके कारण ही अक्षर पटेल के ऊपर जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ गई है. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के इन 5 खिलाड़ियों का टीम इंडिया को निकालना होगा तोड़, ये बदल सकते हैं मैच का नतीजा

विज्ञापन

गेंद के साथ ही साथ ऐसी विकेट पर अक्षर को बल्ले से भी योगदान देना होगा. टीम इंडिया के बल्लेबाज जापान के युवा गेंदबाजों के खिलाफ लगातार विकेट गंवा रहे थे. ऐसे में बड़ी टीमें इस कमजोरी का फायदा और बेहतर तरीके से उठा सकती है. ऐसे में नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने वाले अक्षर पटेल के ऊपर भी कुछ मैचों में जिम्मेदारी आ सकती हैं. उस समय अक्षर को छोटी लेकिन अहम पारियां टीम इंडिया के लिए खेलनी होगी. तभी टीम इंडिया बैक टू बैक एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत पाएगी. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: पहले वनडे मैच में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 खिलाड़ी, गिल-गंभीर के ऊपर है बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola