Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान भी एशियन गेम्स 2026 की तैयारी कर रही है. भारतीय टीम का लक्ष्य एक बार फिर से इस मेगा इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने का है. अब टीम इंडिया की तैयारियों को एक बड़ा झटका लगा है. वरुण चक्रवर्ती भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज से बाहर हो गए थे. अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक वो एशियन गेम्स 2026 से भी बाहर हो सकते हैं. इसी के साथ उनके रिप्लेसमेंट की भी खबरें अब सामने आ रही हैं.
वरुण चक्रवर्ती हुए एशियन गेम्स 2026 से बाहर
स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच खेलने के बाद साइड स्ट्रेन का शिकार हो गए थे. जिसके कारण ही वो अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी 2 टी-20 मैचों से वो बाहर हो गए. अब पीटीआई की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स 2026 से भी बाहर हो गए हैं. ऐसे में बीसीसीआई, भारतीय चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट ने उनके रिप्लेसमेंट की तलाश भी शुरू कर दी है.
इसी रिपोर्ट के मुताबिक चक्रवर्ती की जगह विपराज निगम को एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया में मौका मिल सकता है. विपराज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का ही हिस्सा हैं. इसके अलावा वो इंडिया ए के लिए भी लंबे समय से खेल रहे हैं. जिसके कारण ही वो टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद बने हुए हैं. निगम गेंदबाजी में 4 ओवर डालने के साथ ही साथ मौका पड़ने पर बल्ले से भी अहम रोल निभा सकते हैं. जिसके कारण ही अब टीम इंडिया की बल्लेबाजी में गहराई नजर आ रही है.
प्लेइंग 11 में रवि बिश्नोई लेंगे वरुण की जगह
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 में जगह मिली है. जिसका फायदा उठाकर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया है. ऐसे में एशियन गेम्स 2026 के दौरान भी रवि बिश्नोई को ही मुख्य स्पिनर के रूप में मौका मिल सकता है. वहीं विपराज निगम टीम में बैकअप के रूप में ही नजर आने वाले हैं. टीम इंडिया के पास टी-20 टीम में वाशिंगटन सुंदर का भी विकल्प मौजूद है.
ये भी पढ़ें: आकिब नबी ने इंग्लैंड में बरपाया कहर, ग्लेमोर्गन के खिलाफ काउंटी मैच में झटके 4 विकेट
पहले खबरें आ रही थी कि वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने के बाद टीम मैनेजमेंट कुलदीप यादव की मांग कर सकती है, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज भी उसी समय खेला जाना है. जहां पर कुलदीप यादव की मौजूदगी टीम को मजबूत बनाएगी. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने बहुत सोच समझकर ये बड़ा फैसला लिया है. फिलहाल टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन वनडे में हालात अच्छे नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2027 ऑक्शन को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, भारत में ही लगेगी खिलाड़ियों पर बोली, जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
3 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
3 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
3 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
4 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
4 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
5 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines