हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SL W vs MLY W: मलेशिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची श्रीलंका, पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी अहम मुकाबला

SL W vs MLY W: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का टूर्नामेंट 17 सितंबर से शुरू हुआ है. पहले दिन 2 क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए थे. जहां से पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी. अब 18 सितंबर को श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने मलेशिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की है.

विज्ञापन
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम (Pic Cedit- Screengrab)

SL W vs MLY W: एशियन गेम्स 2026 में तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला मलेशिया महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच खेला गया. जहां पर श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का बेहद अहम फैसला किया. जिसके बाद श्रीलंका की टीम ने 20 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए. जवाब में मलेशिया महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 74 रन ही बनाए. इसी के साथ श्रीलंका की टीम ने 86 रनों से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. 

श्रीलंका की टीम ने खड़ा किया बड़ा स्कोर 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. इमेशा दुलानी सिर्फ 2 रन ही बना सकी. जिसके बाद कप्तान चमारी अटापट्टू ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 63 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. जिसमें 7 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. हसीनी परेरा ने भी अहम 23 रन बनाए. उनके बाद कविशा दिलहारी ने  27 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेली.  

अंत में कविशा दिलहारी का साथ देते हुए हर्षिता समरविक्रमा ने भी 18 गेंदों में 25 रनों की छोटी लेकिन अहम पारी खेली. जिसके कारण ही श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाने में सफल रही. मलेशिया के लिए गेंदबाजी में नूरिन इमानिना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 3 विकेट हासिल किए. उनके अलावा अन्य सभी गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. 

विज्ञापन

मलेशिया की टीम को मिली करारी हार 

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेशिया महिला क्रिकेट टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. टीम ने 25 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिया था. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरी विनीफ्रेड दुरैसिंगम ने सबसे ज्यादा 28 रन अपनी टीम के लिए बनाए. इसके अलावा माहिरा इज्जती इस्माइल ने भी 24 रन जोड़े. जिसके कारण ही उकी टीम 20 ओवर पूरा खेलने में सफल रही. मलेशिया की टीम हालांकि 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 74 रन ही बना सकी. 

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा शतक जड़ने के बाद क्यों मैदान पर ध्यान की मुद्रा में बैठ गए? खुद खोला ‘शिवा सेलिब्रेशन’ के पीछे का राज

विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मलेशिया की टीम को 86 रनों से हार मिली. इस मुकाबले में जीत के साथ ही श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. जहां पर उनका सामना पाकिस्तान से होने वाला है. इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाने वाला है. जहां पर जीत दर्ज करके श्रीलंका की टीम अपना मेडल पक्का करना चाहेगी. 

ये भी पढ़ें: 18 चौके-22 छक्के, 229 रन… अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola