Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 से पहले जापान के खिलाफ एक टी-20 मुकाबला खेलने वाली है. जिसके बाद सीधे एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में भारत खेलता हुआ नजर आएगा. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर नजरें रहने वाली है. एशियन गेम्स के दौरान जसप्रीत बुमराह के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है. अगर वो जापान में 2 मुकाबले खेल लेते हैं, तो टी-20 में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.
जसप्रीत बुमराह के पास है बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका
टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अब तक टी-20 इंटरनेशनल में कुल 98 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 18.18 की औसत से कुल 124 विकेट झटके हैं. इस दौरान बुमराह की इकॉनमी रेट 6.52 की रही है. वहीं उनका स्ट्राइक रेट 16.7 का रहा है. बुमराह ने टीम इंडिया को 2 टी-20 वर्ल्ड कप जिताया है. जिसके कारण ही इस फॉर्मेट में वो अब दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
बुमराह अगर जापान के खिलाफ टी-20 मुकाबला खेलने के बाद एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलते हैं, तो उनके टी-20 इंटरनेशनल में कुल 100 मुकाबले हो जाएंगे. वो 100 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. इससे पहले सिर्फ 5 भारतीय खिलाड़ियों ने ही 100 से ज्यादा टी-20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें 2 ऑलराउंडर और 3 बल्लेबाज का नाम शामिल है. इस लिस्ट में सिर्फ सुपरस्टार खिलाड़ियों के नाम ही नजर आ रहे हैं.
दिग्गजों को पीछे छोड़ सकते हैं बुमराह
टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा मुकाबले रोहित शर्मा ने खेले हैं. हिटमैन ने कुल 159 टी-20 मुकाबले खेले हैं. उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने अब तक कुल 138 टी-20 मैच खेले हैं. जबकि तीसरे नंबर पर मौजूद दिग्गज विराट कोहली ने कुल 125 टी-20 मैच खेले हैं. रोहित और विराट अब टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा बोल चुके हैं. ऐसे में हार्दिक पांड्या अब रोहित शर्मा से आगे जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने किया कमाल
वर्ल्ड कप विनर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए 113 टी-20 मैच खेले हैं. सूर्यकुमार यादव भी अब टीम इंडिया से बाहर हो चुके हैं. उनकी भी वापसी बहुत ही मुश्किल है. ऐसे में बुमराह सूर्या को पीछे छोड़ सकते हैं. स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अब तक कुल 104 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. अक्षर पटेल भी एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया का हिस्सा रहने वाले हैं. हालांकि प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया के लिए बुमराह ने हाल के समय में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं.
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए लक्ष्मीपति बालाजी बने इंडिया ए के हेड कोच, सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
37 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
4 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines