IND vs PAK in Asian Games Final: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मैच का आधिकारिक रूप से ऐलान हो गया है. भारत ने सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका को बुरी तरह से पराजित किया और फाइनल का टिकट कटाया. पाकिस्तान टीम पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी थी. अब ये दोनों टीमें गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी. भारत और पाकिस्तान एशिया की प्रमुख क्रिकेट टीमों में शामिल हैं और अब एशिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता में वे आमने-सामने होंगी.
भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान
1 अक्टूबर यानी आज एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट इवेंट के दोनों सेमीफाइनल मैचों का आयोजन किया गया. पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया और गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई. श्रीलंका और भारत के बीच दूसरे सेमीफाइनल मैच में जिस भी टीम को जीत मिलती, उसका मुकाबला गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान से तय हो जाता.
भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पूरी तरह से डॉमिनेट किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 169 रन बनाए. ईशान किशन ने नाबाद 80 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 38 रन की शानदार पारी खेली. जवाब में श्रीलंकाई टीम 9.5 ओवरों में 45 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. भारत ने 124 रनों से जीत दर्ज करके गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई.
भारत और पाकिस्तान के बीच अब 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए मैच तय हो गया है. एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट का यह ब्लॉकबस्टर फाइनल मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. रैंकिंग के हिसाब से भारत और पाकिस्तान, दोनों ही बड़ी टीमें हैं और उनके बीच फाइनल में मैच रोमांचक साबित हो सकता है. 2022 के एशियन गेम्स में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था और वह दोबारा गोल्ड पर कब्जा जमाना चाहेगा.
ये भी पढ़ें:- ‘ये क्रिकेट नहीं…’, टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
कब शुरू होगा IND vs PAK मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू हो जाएगा. आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हिंदी और इंग्लिश भाषा में इस मैच को लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा सोनी लिव की ऐप और वेबसाइट पर भी गोल्ड मेडल मैच का प्रसारण किया जाएगा. फैंस डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी मैच का आनंद उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL Highlights: टीम इंडिया ने जीता सेमीफाइनल मैच, पाकिस्तान से गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
5 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
5 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
6 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
6 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
7 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
7 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
8 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines