Asian Games Cricket Schedule: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के शेड्यूल का आधिकारिक रूप से ऐलान हो गया है. एशियन गेम्स 2026 में मेंस और वुमेंस टीमों के क्रिकेट टूर्नामेंट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. भारतीय टीम ने पिछले एशियन गेम्स में मेंस और वुमेंस प्रतियोगिता जीती थी. वह दोबारा मेडल जीतने के बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं. बता दें कि मेंस एशियन गेम्स में टीम इंडिया का पहला मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा, वहीं वुमेंस एशियन गेम्स में भारत का पहला मुकाबला 18 सितंबर को होगा. आइए एशियन गेम्स 2026 के शेड्यूल और ग्रुप पर एक नजर डालते हैं.

मेंस एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाली टीमें

  • ग्रुप A: अफगानिस्तान, जापान, नेपाल
  • ग्रुप B: हांगकांग, चीन, मलेशिया, ओमान
  • सीधे एंट्री टीमें: बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका

मेंस एशियन गेम्स 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीख मैच मैच प्रकार स्थान
24 सितंबर 2026अफगानिस्तान vs जापानग्रुप Aकोरोगी एथलेटिक पार्क
24 सितंबर 2026हांगकांग, चीन vs मलेशियाग्रुप Bकोरोगी एथलेटिक पार्क
25 सितंबर 2026हांगकांग, चीन vs ओमानग्रुप Bकोरोगी एथलेटिक पार्क
25 सितंबर 2026अफगानिस्तान vs नेपालग्रुप Aकोरोगी एथलेटिक पार्क
26 सितंबर 2026जापान vs नेपालग्रुप Aकोरोगी एथलेटिक पार्क
26 सितंबर 2026मलेशिया vs ओमानग्रुप Bकोरोगी एथलेटिक पार्क
28 सितंबर 2026पाकिस्तान vs ग्रुप B की दूसरे स्थान वाली टीमक्वार्टर फाइनलकोरोगी एथलेटिक पार्क
28 सितंबर 2026भारत vs ग्रुप A की दूसरे स्थान वाली टीमक्वार्टर फाइनलकोरोगी एथलेटिक पार्क
29 सितंबर 2026श्रीलंका vs ग्रुप A की विजेता टीमक्वार्टर फाइनलकोरोगी एथलेटिक पार्क
29 सितंबर 2026बांग्लादेश vs ग्रुप B की विजेता टीमक्वार्टर फाइनलकोरोगी एथलेटिक पार्क
1 अक्टूबर 2026QF1 की विजेता vs QF4 की विजेतासेमीफाइनलकोरोगी एथलेटिक पार्क
1 अक्टूबर 2026QF2 की विजेता vs QF3 की विजेतासेमीफाइनलकोरोगी एथलेटिक पार्क
3 अक्टूबर 2026ब्रॉन्ज पदक मैचनॉकआउटकोरोगी एथलेटिक पार्क
3 अक्टूबर 2026फाइनलनॉकआउटकोरोगी एथलेटिक पार्क

ये भी पढ़ें:- अंडमान-निकोबार को BCCI से मिलने वाली है मान्यता, बोर्ड ने ब्लूप्रिंट किया तैयार

---विज्ञापन---

वुमेंस एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाली टीमें

  • भारत
  • जापान
  • बांग्लादेश
  • चीन
  • श्रीलंका
  • मलेशिया
  • पाकिस्तान
  • थाईलैंड

वुमेंस एशियन गेम्स 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीख मैच मैच प्रकार स्थान
17 सितंबर 2026बांग्लादेश vs चीननॉकआउट कोरोगी एथलेटिक पार्क
17 सितंबर 2026पाकिस्तान vs थाईलैंडनॉकआउटकोरोगी एथलेटिक पार्क
18 सितंबर 2026श्रीलंका vs मलेशियानॉकआउटकोरोगी एथलेटिक पार्क
18 सितंबर 2026भारत vs जापाननॉकआउटकोरोगी एथलेटिक पार्क
20 सितंबर 2026नंबर 2 टीम vs नंबर 3 टीम की विजेतासेमीफाइनलकोरोगी एथलेटिक पार्क
20 सितंबर 2026नंबर 1 टीम vs नंबर 4 की विजेतासेमीफाइनलकोरोगी एथलेटिक पार्क
22 सितंबर 2026ब्रॉन्ज पदक मैचनॉकआउटकोरोगी एथलेटिक पार्क
22 सितंबर 2026फाइनलनॉकआउटकोरोगी एथलेटिक पार्क

ये भी पढ़ें:- क्यों जर्सी पर टेप लगाकर मैदान पर उतरे वैभव सूर्यवंशी? सामने आया नंबर 3 के पीछे का राज

---विज्ञापन---