Titas Sadhu Biography: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 में श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। इस जीत के साथ ही दुनियाभर में भारत की जय जयकार हो रही है। भारत ने इस मुकाबले को 19 रनों से अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले को भारत की झोली में डालने के लिए भारतीय गेंदबाद तितास साधु ने अहम भूमिका निभाई है। उनकी गेंद के सामने श्रीलंकाई टीम धाराशाई हो गई और यह खिताब भारत के नाम हो गया। चलिए आपको बताते हैं कि कौन हैं तितास साधु।
97 रनों पर श्रीलंका ढेर
भारतीय महिला गेंदबाज तितास साधु ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस मैच में 4 ओवर डाली, जिसमें उन्होंने श्रीलंका के 3 बल्लेबाजों को धाराशाई कर दिया। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 6 रन खर्च किए। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 117 रनों का आसान टारगेट दिया था। इससे ऐसा लगा कि मुकाबला भारत के हाथ से निकल गया है, लेकिन तितास साधु ने श्रीलंका के 3 दिग्गजों को पवेलियन की राह दिखाते हुए विरोधी टीम को सिर्फ 97 रनों के स्कोर पर रोक दिया। लंका की टीम तितास की गेंदों में ऐसी फंसी की फिर ऊभर ही नहीं पाई और मैच भारत के नाम हो गया।
ये भी पढ़ें:- Match Fixing: जमानत पर रिहा हुए श्रीलंका के क्रिकेटर ‘सचित्र सेनानायके’, खिलाड़ियों को फोन कर करते थे खरीद फरोख्त
जानें कौन हैं तितास साधु
तितास साधु का जन्म पश्चिम बंगाल के चिंसुरा में हुआ है। 18 वर्षीय तितास दांए हाथ की मिडियम पेसर हैं। उन्होंने 24 सितंबर को ही भारतीय टीम में डेब्यू किया था। एशियन गेम्स 2023 के सेमीफाइन में भारत ने बांग्लादेश को धूल चटाया था, यह तितास का पहला मुकाबला था। बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 10 रन खर्च कर 1 विकेट अपने नाम किए थे। तितास पूर्व क्रिकेटर झूलन गोस्वामी को अपना आदर्श मानती हैं। वह बताती है कि उन्होंने अपने पिता रणदीप साधु से क्रिकेट खेलना सीखा है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
9 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines