JPN W vs IND W: एशियन गेम्स 2026 का चौथा और आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबला इंडिया और जापान महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. जहां पर हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी जापान की टीम ने 19.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 57 रन बनाए. जवाब में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सिर्फ 5 ओवरों में ही 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है. जहां पर उनका सामना बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम से होगा.
जापान की बल्लेबाजों ने किया निराश
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जापान की टीम को धीमी लेकिन अच्छी शुरुआत मिली. पावरप्ले में टीम ने एक भी विकेट नहीं गंवाया. सलामी बल्लेबाज अयाका काटो-स्टैफोर्ड ने 25 रन बनाकर अपनी टीम के लिए अहम पारी खेली. हारुना इवासाकी ने भी अहम 10 रन बनाए. उनके अलावा जापान की कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी. जिसके कारण ही जापान की टीम 19.5 ओवरों में 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 57 रन ही बना सकी.
---विज्ञापन---
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए गेंदबाजी में श्री चरणी ने कमाल का प्रदर्शन किया और 4 विकेट अपने नाम किया. उनके अलावा शेफाली वर्मा ने भी गेंद से कमाल का प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट झटके. श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा को भी 1-1 सफलता मिली. इसके अलावा टीम इंडिया ने शानदार फील्डिंग करते हुए 2 रन आउट भी किए. जिसकी वजह से ही पहली पारी के बाद ही जापान की टीम इस मुकाबले से बाहर हो गई थी.
टीम इंडिया को मिली धमाकेदार जीत
58 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी 24 रनों पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे. जी कमलिनी तो अपना खाता भी नहीं खोल सकी और भारती फूलमाली भी सिर्फ 6 रन ही जोड़ सके. हालांकि ऐसे समय में स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने सिर्फ 15 गेंदों में नाबाद 40 रनों की पारी खेली. इस पारी में शेफाली ने 266.67 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 2 छक्के जड़े.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: टीम इंडिया ने इन 5 खिलाड़ियों के दम पर सीरीज में किया क्लीन स्वीप
शेफाली वर्मा का साथ देते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने भी नाबाद 12 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने सिर्फ 5 ओवरों में ही मात्र 2 विकेट गंवाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. सेमीफाइनल मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाने वाला है. जहां पर जीत दर्ज करके टीम इंडिया अपना मेडल पक्का करना चाहेगी.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: SL W vs MLY W: मलेशिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची श्रीलंका
---विज्ञापन---