हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बांग्लादेश के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बनाने के इरादे से उतरेगी श्रीलंका, जानिए कौन किस पर भारी

विज्ञापन
Bangladesh vs Sri Lanka Arun Jaitley Stadium World Cup 2023

Asia Cup: एशिया कप में श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में लंकन टीम के निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड होगा। ऐसे में श्रीलंका इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के इरादे से ही मैदान में उतरेगी। वहीं बांग्लादेश के लिए भी यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला होने वाला है।

लगातार 13वां वनडे जीतने का मौका

दरअसल, श्रीलंका के पास लगातार 13वां वनडे मुकाबला जीतने का मौका है। अगर श्रीलंका यह रिकॉर्ड बनाती है तो वह ऐसा करने वाली दूसरी टीम होगी। श्रीलंका इससे पहले लगातार 12 वनडे मैच जीत चुकी है। ऐसे में अगर वह यह मुकाबला जीतती है तो लगातार 13 वनडे जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी टीम बन जाएगी।

21 वनडे मैच जीत चुकी है ऑस्ट्रेलिया

बता दें कि अब तक ऑस्ट्रेलिया ही ऐसी इकलौती टीम है जो लगातार 21 वनडे मुकाबले जीत चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने 2003 में कारनामा किया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका 12-12 वनडे मैच जीत चुकी है। ऐसे में श्रीलंका के पास इन सभी से आगे निकलने का मौका है।

विज्ञापन

ऐसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

वहीं श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो अब तक दोनों टीमें 52 बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें 41 बार श्रीलंका ने जीत हासिल की है, जबकि 9 मैचों में बांग्लादेश को जीत मिली है। इस तरह से ओवरऑल रिकॉर्ड में श्रीलंका बांग्लादेश पर भारी नजर आती है।

ये भी देखें: Bangladesh Vs Sri Lanka हुआ रद्द , तो Team India हो जाएगी बाहर ? 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola