Asia Cup 2025: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अब एसीसी एशिया कप 2025 के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। हाल में संजू अभ्यास के दौरान इंजर्ड हो गए थे। हालांकि अब सैमसन पूरी तरह से फिट हो गए हैं। जिसके कारण ही वो विकेटकीपिंग का अभ्यास करते हुए भी नजर आ रहे हैं। अब एसीसी एशिया कप 2025 के पहले सैमसन ने बड़ा ऐलान कर दिया है। जिसको देखकर अब सभी फैंस उन्हें सैल्यूट करने पर मजबूर हो गए हैं।
संजू सैमसन ने किया बड़ा ऐलान
केरला क्रिकेट लीग में संजू सैमसन को कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने 26.8 लाख रुपये में खरीदा था। फ्रेंचाइजी ने आधे से ज्यादा पैसा सैमसन पर ही खर्च कर दिया था। हालांकि उसके बाद भी उनकी टीम ने 7 सितंबर 2025 को ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। चैंपियन बनते समय संजू के बड़े भाई शैली सैमसन फ्रेंचाइजी के कप्तान थे। टीम की जीत के समय संजू उपलब्ध नहीं थे। एशिया कप 2025 के कारण वो फिलहाल दुबई में है। हालांकि जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए सैमसन ने ऐलान कर दिया की वो ऑक्शन में मिली पूरी राशि को कोच्चि ब्लू टाइगर्स के अन्य खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ में बांट देंगे। इस कदम के कारण अब उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
इस सीजन संजू ने बल्ले से मचाया था धमाल
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए 6 मैचों की 5 पारियों में 73.60 की औसत से 368 रन बनाए हैं। इस दौरान इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 186.80 का रहा है। सैमसन ने इस टूर्नामेंट में 24 चौके और 30 गगनचुंबी छक्के भी जड़े हैं। सैमसन ने इस टूर्नामेंट में 1 शतक और 3 अर्धशतक भी जड़े हैं। हालांकि संजू पर अब इसी प्रदर्शन को एशिया कप 2025 में भी बरकरार रखने का दबाव होगा। टीम में जगह पर मुहर लगाने के लिए संजू को पाकिस्तान के खिलाफ कमाल करना होगा।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 से पहले संजू सैमसन की फिटनेस पर आई बड़ी अपडेट, जानिए पहले मैच में खेलेंगे या नहीं?
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
7 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
23 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
30 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines