Asia Cup 2025 से पहले संजू सैमसन की फिटनेस पर आई बड़ी अपडेट, जानिए पहले मैच में खेलेंगे या नहीं? 

Asia Cup 2025: संजू सैमसन का पहले मुकाबले में खेलना बहुत मुश्किल नजर आ रहा था। अब टूर्नामेंट शुरू होने के 1 दिन पहले एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसके कारण ही सैमसन के फिटनेस का अपडेट भी मिल गया है।

WK Sanju Samson

WK Sanju Samson

Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया ने 5 सितंबर से अभ्यास करना शुरू कर दिया था। इस दौरान टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इंजरी हो गई थी। जिसके कारण ही उन्हें चलने में परेशानी भी हो रही थी। ऐसे में सैमसन का पहले मुकाबले में खेलना बहुत मुश्किल नजर आ रहा था। अब टूर्नामेंट शुरू होने के 1 दिन पहले एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसके कारण ही सैमसन के फिटनेस का अपडेट भी मिल गया है।  

विज्ञापन

संजू सैमसन की फिटनेस पर आया अपडेट 

भारतीय टीम के स्टार संजू सैमसन की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वो अभ्यास सत्र के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर से साफ हो गया है कि प्रैक्टिस के दौरान लगी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। जिसके कारण ही सैमसन पहले मुकाबले में भी यूएई के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं। सैमसन ने हाल के समय में केरल क्रिकेट लीग में बल्ले से तहलका मचाया है। जिसके कारण ही उनकी प्लेइंग 11 में जगह लगभग पक्की नजर आ रही है। हालांकि उनकी बैटिंग पोजीशन बदल सकता है। जिसके कारण ही वो नंबर 3 पर खेल सकते हैं। 

विज्ञापन

टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव लगभग तय 

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल का सलामी बल्लेबाजी करना लगभग तय हो गया है। ऐसे में नंबर 3 पर अब संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। ऐसे में तिलक वर्मा अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी प्लेइंग 11 से बाहर हो जाएंगे। नंबर 4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह पक्की नजर आ रही हैं। वहीं हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल की जगह पहले से ही कन्फर्म लग रही है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की जगह भी लगभग पक्की हैं। ऐसे में सिर्फ 1 जगह के लिए कुलदीप यादव और हर्षित राणा में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ