Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला शुरू होने में 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। इस महामुकाबले को लेकर अब फैंस अब गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। टीम इंडिया इस मुकाबले को लेकर अपनी तैयारी कर रही है। प्लेइंग 11 को लेकर भी अब चर्चा तेज हो गई है। टीम की पहली प्लेइंग 11 में नहीं खेलने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। पाक के खिलाफ मैच से पहले अर्शदीप सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
अर्शदीप सिंह ने तोड़ी अपनी चुप्पी
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की जमकर तैयारी चल रही है। इस मुकाबले के पहले अर्शदीप सिंह ने एक पोस्ट किया है। जिसमें इशारों-इशारों में वो बड़ी बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। उस पोस्ट में कहा जा रहा है कि ‘आपके आगे बढ़ने से ठीक पहले, सब कुछ कठिन हो जाता है… जो आगे बढ़ते हैं? वे उस जीवन में कदम रखते हैं जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा था कि वह उनकी पहुँच से बाहर है।’ जैसे ही अर्शदीप ने ये स्टोरी लगाई, तो ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस का मानना है कि वो फिलहाल भारतीय टीम मैनेजमेंट के फैसले से खुश नहीं है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में सूर्या देंगे सबसे बड़ा इम्तिहान, फॉर्म-आंकड़े देखकर खुद आ जाएगी शर्म!
वापसी की राह है फिलहाल मुश्किल
शानदार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अच्छे प्रदर्शन के बाद भी यूएई के खिलाफ पहले टी20 मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। अब पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में भी उनका खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। फिलहाल टीम इंडिया 3 स्पिनर और बुमराह के साथ खेलना चाहती है। वहीं बुमराह का साथ देने के लिए शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या भी हैं। शिवम दुबे की शानदार गेंदबाजी देखकर कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी उन पर आत्मविश्वास बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 IND vs PAK: पाकिस्तान के ये 6 ‘हीरो’, कहीं टीम इंडिया को न कर दें ‘जीरो’
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
30 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
58 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines