Asia Cup 2025: इन 4 खिलाड़ियों ने बिगाड़ा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, हो गया एशिया कप 2025 का मजा किरकिरा 

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले का जहां फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन टिकट खरीदने नहीं जा रहे हैं। जिसके पीछे 4 सुपरस्टार खिलाड़ी बताए जा रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले का मजा किरकिरा कर दिया है।

IND vs PAK

IND vs PAK

Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 को शुरू होने में अब सिर्फ 1 दिन का ही समय बचा है। हालांकि टूर्नामेंट का सबसे अहम मुकाबला 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का जहां फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन टिकट खरीदने नहीं जा रहे हैं। जिसके पीछे 4 सुपरस्टार खिलाड़ी बताए जा रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले का मजा किरकिरा कर दिया है। जिसके कारण आईसीसी की परेशानी बढ़ गई है। 

विज्ञापन

विराट कोहली 

भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ खेलकर मैच का मजा दोगुना कर देते हैं। कोहली ने पाक के खिलाफ 11 मैचों में 70.29 की औसत से 492 रन बनाए हैं। इस दौरान किंग कोहली ने 5 धमाकेदार अर्धशतक भी जड़े हैं। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली की सबसे यादगार पारी टी20 विश्व कप 2022 में मेलबर्न के मैदान पर आई थी। जब कोहली ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी। 

विज्ञापन

बाबर आजम 

पाकिस्तानी टीम के स्टार बाबर आजम भी इस मुकाबले में नहीं नजर आने वाले हैं। जिसके कारण ही भारत के साथ ही साथ पाकिस्तानी फैंस भी टिकट नहीं खरीद रहे हैं। बाबर का भारत के खिलाफ ओवरऑल रिकॉर्ड रिकॉर्ड अच्छा नहीं है, लेकिन टी20 विश्व कप 2021 का लीग मैच सभी को याद है। जब बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था। उस मैच में बाबर ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली थी। 

रोहित शर्मा 

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी इस मुकाबले में संन्यास लेने के कारण नहीं नजर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस उसके कारण भी टिकट नहीं खरीद रहे हैं। हिटमैन के पास अकेले दम पर मैच बदलने की क्षमता है। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ उनकी कोई यादगार टी20 पारी नहीं है, लेकिन फिर भी हिटमैन में फैंस को स्टेडियम तक लाने का ताकत है।  

विज्ञापन

मोहम्मद रिजवान 

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान भी फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं। जिसके कारण ही वो भी इस मैच में नहीं नजर आएंगे। भारत के खिलाफ रिजवान का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 5 मैचों में 57 की औसत से 228 रन बनाए हैं। जिसमें सबसे बड़ा स्कोर उनका नाबाद 79 रनों का रहा है। रिजवान के पास भी मैच बदलने की कला मौजूद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ