Asia Cup 2025, SL vs PAK: सुपर 4 में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ मुकाबले में कई बार शर्मनाक हरकत की थी. हालांकि श्रीलंका के खिलाफ ऐसी हरकत की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार अहमद अपनी हरकतों से बाज नहीं आए. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वानिंदु हसरंगा का विकेट लेने के बाद शर्मनाक हरकत कर दी. जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है. हालांकि इस पारी में अबरार ने अच्छा प्रदर्शन किया है.
अबरार अहमद ने फिर पार ही अपनी हद
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को आउट करने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार अहमद ने शर्मनाक हरकत की थी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. अब कुछ ऐसी ही हरकत दोबारा अबरार ने एसीसी एशिया कप 2025 के सुपर 4 स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ भी किया है. मुकाबले में अबरार ने श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को क्लीन बोल्ड करने के बाद उनके ही सेलिब्रेशन को कॉपी करना शुरू कर दिया. हालांकि उनके इस रिएक्शन को हसरंगा ने भाव नहीं देते हुए इंग्रोर कर दिया.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: Sahibzada Farhan और Haris Rauf को अर्शदीप सिंह ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पाक फैंस की बोलती हुई बंद
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने किया अच्छा प्रदर्शन
मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद इसे पाकिस्तानी गेंदबाजों ने सही भी साबित कर दिया. शाहीन शाह अफरीदी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया. वहीं इसके अलावा अबरार अहमद ने 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. हारिस रऊफ और हुसैन तलत ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किया. जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 133 रन ही बनाए.
ये भी पढ़ें: UPL 2025: किस टीम में है सबसे ज्यादा दमखम? जानिए कौन है खिताब जीतने की प्रबल दावेदार!
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
9 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines