Arshdeep Singh

IND vs PAK: Sahibzada Farhan और Haris Rauf को अर्शदीप सिंह ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पाक फैंस की बोलती हुई बंद 

Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 में हुए मुकाबले के दौरान साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ ने मैदान पर ही शर्मनाक हरकत की थी. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें करारा जवाब दे रहे थे. अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्शदीप सिंह ने भी भी इन दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मैच के बाद मैदान पर ही जवाब दिया है.

Asia Cup 2025, IND vs PAK: सुपर 4 के मुकाबले में पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक बनाने के बाद ‘गन फायर’ सेलिब्रेशन किया था. इसके अलावा तेज गेंदबाज हारिस रऊफ बार -बार 6-0 का इशारा करते हुए नजर आ रहे थे. रऊफ इसके साथ ही फाइटर जेट गिरने का भी इशारा कर रहे थे. पहले तो सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों को फैंस ने करारा जवाब दिया. अब भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी अलग अंदाज में पाकिस्तानी फैंस का मुंह बंद कराया है. 

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह ने पाक फैंस को दिया मुंहतोड़ जवाब 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिस पर नजर डाले तो साफ पता चल रहा है कि वीडियो मैच खत्म होने के बाद का है. जहां पर कुछ फैंस अर्शदीप सिंह को ओर इशारा करते हैं, तो भारतीय तेज गेंदबाज ने भी अपने मजाकिया अंदाज में जवाब दे दिया. इस टूर्नामेंट में अर्शदीप सिंह ने सिर्फ ओमान के खिलाफ खेला था. जहां पर उन्होंने 1 विकेट लेकर टी20 फॉर्मेट में अपने 100 विकेट पूरे किए थे. इस टूर्नामेंट में आगे भी टीम मैनेजमेंट बुमराह को आराम देकर अर्शदीप सिंह को खिला सकती है. 

विज्ञापन

स्टार भारतीय तेज गेंदबाज का रिएक्शन देखने के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ