IND vs UAE: एसीसी एशिया कप 2025 का आज दूसरा मुकाबला खेला गया। जिसमें टीम इंडिया और यूएई की टीमें आमने-सामने थी। इस मुकाबले में यूएई की टीम सिर्फ 57 रनों पर ही सिमट गई। वहीं भारतीय टीम ने मुकाबला 5वें ओवर में ही जीत लिया। जिसके कारण ही भारत ने पॉइंट्स टेबल का पूरा खेल ही बदल दिया है। जिसको देखकर ही अब पाकिस्तान और ओमान की टीमों की भी नींद उड़ गई है। इन दोनों ही टीमों के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो हो गया है।
टीम इंडिया ने बदला पॉइंट्स टेबल का खेल
भारतीय टीम ने सिर्फ 4.3 ओवर में लक्ष्य 9 विकेट बचे रहते ही हासिल कर लिया। जिसके कारण ही टीम इंडिया ने पॉइंट्स टेबल में 2 अंक हासिल कर लिए हैं। भारतीय टीम का नेट रन रेट अब +10.483 का हो गया है। जिसके कारण ही भारत अब ग्रुप ए का टेबल टॉप कर रहा है। वहीं हार के साथ यूएई की टीम टेबल में सबसे नीचे नंबर 4 पर नजर आ रही है। जिनका नेट रन रेट अब -10,483 का है। यूएई की टीम के लिए अब टूर्नामेंट में आगे का सफर बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है। वहीं टीम इंडिया के लिए सुपर 4 में जाने का रास्ता पहले से भी ज्यादा आसान हो गया है।
अफगानिस्तान कर रही है दूसरे ग्रुप में टॉप
जहां पर ग्रुप ए में भारत टॉप पर है, तो ग्रुप बी में अफगानिस्तान की टीम पहले स्थान पर है। अफगान टीम ने 1 मैच जीतकर 2 अंक जुटाए। उनका नेट रन रेट +4.700 का है। वहीं हांगकांग की टीम ग्रुप बी में लास्ट पर है। जिनका नेट रन रेट -4.700 का है। टूर्नामेंट में अगला मुकाबला बांग्लादेश और हांगकांग के बीच खेला जाना है। जहां पर हांगकांग के लिए मुकाबला करो या मरो का होगा। इस मैच के कारण ग्रुप बी की अंकतालिका और मजेदार होगी। वहीं ग्रुप ए का अगला मुकाबला 12 सितंबर को पाकिस्तान और ओमान के बीच खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: IND vs UAE: जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया क्यों नहीं दिया अर्शदीप सिंह को मौका? पाकिस्तान के भी उड़ाए होश
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
23 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
51 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines