IND vs UAE: जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया क्यों नहीं दिया अर्शदीप सिंह को मौका? पाकिस्तान के भी उड़ाए होश 

IND vs UAE: शानदार जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया क्यों अर्शदीप सिंह को इस मुकाबले में मौका नहीं मिला। इसके साथ ही उन्होंने टीम के मास्टर प्लान के बारे में भी खुलासा कर दिया।

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav

IND vs UAE: भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में यूएई को 9 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ एसीसी एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का धमाकेदार आगाज हुआ है। गेंद और बल्ले दोनों के साथ टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया। जिसके कारण ही अब पाकिस्तान की टीम भी डर में होगी। शानदार जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया क्यों अर्शदीप सिंह को इस मुकाबले में मौका नहीं मिला। इसके साथ ही उन्होंने टीम के मास्टर प्लान के बारे में भी खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने बताया क्यों नहीं खेले अर्शदीप सिंह?   

टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के सुपरस्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पहले मैच में मौका नहीं मिला। जिसके बारे में पूछे जाने पर कप्तान ने पिच का हवाला दिया। स्पिनरों के लिए मददगार होने के कारण वरुण और कुलदीप दोनों को मौका मिला। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘देखना चाहता था कि विकेट कैसा खेल रहा है। दूसरी पारी में भी यही स्थिति थी। लड़कों से शानदार प्रदर्शन, हम मैदान पर अच्छा रवैया और ऊर्जा चाहते थे और हमें वही मिला। हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कई लड़के यहाँ आए थे, विकेट अच्छा लग रहा था, लेकिन यह धीमा था और स्पिनरों की भूमिका अहम थी। यहाँ अभी बहुत गर्मी है और कुलदीप ने अच्छा प्रदर्शन किया, हार्दिक, दुबे और बुमराह का अच्छा साथ मिला।’ 

विज्ञापन

पाकिस्तान के साथ मुकाबले पर भी बोले कप्तान  

इस मुकाबले में टीम इंडिया सिर्फ 58 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। फिर भी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। जिसके कारण कप्तान सूर्या ने उनकी जमकर तारीफ भी की। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी टीम को भी चुनौती देते हुए कहा, ‘वह इस समय दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज़ हैं, वह लय सेट करते हैं, चाहे हम 200 या 50 का पीछा करें, उनका प्रदर्शन अविश्वसनीय है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए हर कोई उत्साहित है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ