Timeline Pakistan No Handshake Controversy: पाकिस्तान का एशिया कप में आज यूएई के खिलाफ मैच होने वाला है. इसके पहले खबरें सामने आ रही हैं कि पाक टीम ये मैच नहीं खेलेगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें होटल में ही रहने का निर्देश दिया. पाक टीम का ये फैसला सभी को हैरान कर गया लेकिन अब खिलाड़ी स्टेडियम के लिए निकल चुके हैं। PCB ने अपने खिलाड़ियों को खेलने से रोकने का फैसला क्यों किया था? सभी के मन में ये सवाल है. इसके सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई अलग-अलग कारण हैं.
1) 14 सितंबर 2025: भारत ने पाकिस्तान को हराया
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर 2025 को मैच हुआ. पाकिस्तान ने 128 रनों का लक्ष्य दिया और भारतीय टीम ने आसानी से इसका पीछा कर लिया. 15.5 ओवरों में उन्होंने 7 विकेट से जीत अपने नाम कर लिया. पूरे मैच में टीम इंडिया ने डॉमिनेट किया.
2) 14 सितंबर 2025: भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया पाक टीम से हाथ
सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर जीत अपने नाम कर ली और वो तुरंत ही शिवम दुबे के साथ मैदान के बाहर ड्रेसिंग रूम में चले गए. पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर थे और वो हाथ मिलाने का इंतजार कर रहे थे लेकिन भारतीय खिलाड़ी बाहर नहीं आए.
3) 14 सितंबर 2025: मैच प्रेजेंटेशन में नहीं आए सलमान अली आगा
भारतीय टीम द्वारा हाथ नहीं मिलाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भी अपना विरोध दिखाया. कप्तान सलमान अली आगा मैच के बाद इंटरव्यू के लिए नहीं आए. उनकी जगह पाक के हेड कोच माइक हैसन आए और वो भारतीय टीम द्वारा हाथ नहीं मिलाए जाने को लेकर निराश थे.
4) 15 सितंबर 2025: पाकिस्तान ने मैच रेफरी के खिलाफ की शिकायत
खबर सामने आई कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पाक कप्तान सलमान अली आगा को भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ नहीं मिलाने का निर्देश दिया था. PCB को ये चीज पसंद नहीं आई और उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट ऑपरेशन के डायरेक्टर उस्मान वाहला को हटा दिया. इसके बाद उन्होंने एंडी के खिलाफ ICC को शिकायत की और उन्हें एशिया कप से हटाने की मांग कर दी. पाकिस्तान ने धमकी दी थी कि ऐसा नहीं हुआ, तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: कौन हैं जिम्बाब्वे के एंडी पाइक्रॉफ्ट? पहले भी 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का करियर कर चुके हैं बर्बाद
5) 16 सितंबर 2025: ICC ने PCB की मांग को ठुकराया
आईसीसी ने पाकिस्तान की मांग को इनकार कर दिया और बताया कि ACC के निर्देश पर ही एंडी पाइक्रॉफ्ट ने कदम उठाया था. इसी वजह से उन्हें हटाया नहीं जाएगा. बाद में ICC ने क्लियर कर दिया कि पाइक्रॉफ्ट पाकिस्तान के मैचों में रेफरी नहीं होंगे. हालांकि, यूएई के खिलाफ मुकाबले में एंडी ही रेफरी रहेंगे और आगे के मैचों में बदलाव किया जाएगा.
6) 17 सितंबर 2025: पाकिस्तान ने खेलने से किया था इंकार
एशिया कप में 17 सितंबर 2025 यानी आज पाकिस्तान और यूएई का मैच होने वाला था. इस मैच में एंडी पाइक्रॉफ्ट ही मैच रेफरी थे. शायद इसी के चलते पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ खेलने से मना कर दिया. PCB ने अपने खिलाड़ियों को होटल में ही रहने का निर्देश दिया. हालांकि, कुछ समय बाद पाकिस्तान और आईसीसी की बातचीत हुई. इसी के चलते अब पाकिस्तान के खिलाड़ी बस में बैठ गए हैं और वो मैच के लिए रवाना हो रहे हैं. एक घंटा देरी से मैच शुरू हो सकता है.
ये भी पढ़ें:- PAK vs UAE Asia Cup 2025 LIVE Score: ICC ने ठुकराई पाकिस्तान की मांग, एंडी पायक्रॉफ्ट ही होंगे मैच रेफरी
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
9 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
10 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
11 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines