Asia Cup 2025: कौन हैं जिम्बाब्वे के एंडी पाइक्रॉफ्ट? पहले भी 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का करियर कर चुके हैं बर्बाद

Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान मुकाबले में नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी की शुरुआत हुई थी. जब पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. पीसीबी इसके लिए मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को जिम्मेदार ठहरा रहा है. जिसके कारण ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाइक्रॉफ्ट को आईसीसी से हटाने की मांग की थी. 

Andy Pycroft

Andy Pycroft

Who is Andy Pycroft: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के मुकाबले के दौरान मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ही थे. जब टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा ने हैंडशेक नहीं किया. मैच जब भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता तो उसके बाद भी इंडिया के प्लेयर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ साथ नहीं मिलाया. पीसीबी इसके लिए एंडी पाइकॉफ्ट को ही जिम्मेदार मानता है. जिसके कारण ही अब पाकिस्तान की टीम यूएई के खिलाफ मुकाबले तक मैच बॉयकॉट करने की धमकी देती रही.

विज्ञापन

कौन हैं एंडी पायक्रॉफ्ट? 

जिम्बाब्वे के लिए एंडी ने 3 टेस्ट मैच और 20 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 447 रन बनाए हैं. पाइक्रॉफ्ट 1983 के समय जिम्बाब्वे की टीम का हिस्सा थे. पायक्रॉफ्ट साल 2009 से आईसीसी के एलीट पैनल का हिस्सा हैं. उसके बाद से एंडी पायक्रॉफ्ट ने 103 टेस्ट, 248 वनडे और 183 टी20 इंटरनेशनल मैचों में आईसीसी के अधिकारी की भूमिका निभा चुके हैं. जिसके कारण ही वो आईसीसी के सबसे दिग्गज मैच ऑफिशियल में से एक हैं. जिसके कारण ही उन्हें एसीसी एशिया कप 2025 के लिए उन्हें मैच रेफरी बनाया गया था. हालांकि पाकिस्तान के साथ उनका रिश्ता पहले से भी अच्छा नहीं था. जिसके कारण ही ये विवाद और भी बड़ा हो गया है.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: 3 जगह के लिए इन 5 टीमों में है जबरदस्त लड़ाई, पाकिस्तान पर मंडरा रहा है बाहर होने का खतरा 

एंडी पाइक्रॉफ्ट के साथ क्या है पाकिस्तान का पुराना कनेक्शन? 

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच क्रिकेट की दुनिया में टक्कर बहुत ज्यादा पुरानी है. जिसके कारण भी एंडी पाइक्रॉफ्ट से पीसीबी की नाराजगी है. इस मुकाबले से पहले भी पाकिस्तान के खिलाफ कुछ बड़े एक्शन एंडी पाइक्रॉफ्ट ने लिए हैं। एंडी ने सईद अजमल और मोहम्मद हफीज के गेंदबाजी एक्शन को अवैध करार दिया था. जिसके कारण भी पाकिस्तानी टीम पाइक्रॉफ्ट को बहुत ज्यादा पसंद नहीं करती है. इसके अलावा केपटाउन टेस्ट 2018 में भी एंडी ही मैच रेफरी थे. जब स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर गेंद के साथ छेड़छाड़ के मामले में बैन लगा था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ