IND vs UAE: दुबई में छा गए शिवम दुबे, गेंद से बरपाया कहर, फेंका T20I का सबसे घातक स्पेल! 

IND vs UAE: इस मुकाबले में हालांकि सबसे ज्यादा हैरान ऑलराउंडर शिवम दुबे ने किया। दुबे ने गेंद के साथ यूएई के खिलाफ कहर बरपा दिया। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का सबसे घातक स्पेल डाल कर सभी के होश उड़ा दिए। 

Shivam Dube

Shivam Dube

IND vs UAE: एसीसी एशिया कप 2025 में आज टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला खेलने उतरी। जहां पर यूएई के खिलाफ मुकाबला 20 ओवर भी नहीं चल सका। भारत ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन करके बाकी टीमों को भी चेतावनी दे दी। इस मुकाबले में हालांकि सबसे ज्यादा हैरान ऑलराउंडर शिवम दुबे ने किया। दुबे ने गेंद के साथ यूएई के खिलाफ कहर बरपा दिया। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का सबसे घातक स्पेल डाल कर सभी के होश उड़ा दिए। 

विज्ञापन

शिवम दुबे ने यूएई के बल्लेबाजों के उड़ाए होश 

कप्तान सूर्यकुमार यादव ऑलराउंडर शिवम दुबे की गेंदबाजी पर बहुत ज्यादा विश्वास करते हैं। जिसके कारण ही वो उन्हें अपनी कप्तानी में गेंदबाजी का अच्छा खासा मौका देते है। इस मुकाबले भी उन्होंने जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह को मौका नहीं दिया। बल्कि शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या पर पूरा भरोसा जताया। जिसे सही साबित करते हुए शिवम दुबे ने 2 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। इसी के साथ उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का सबसे शानदार स्पेल फेंका। दुबे और कुलदीप की शानदार गेंदबाजी के दम पर ही टीम इंडिया ने यूएई को सिर्फ 57 रनों पर समेट दिया। 

विज्ञापन

गेंद के साथ हाल में चमके हैं शिवम 

अपने पिछले मुकाबले में शिवम दुबे ने इंग्लैंड के खिलाफ 11 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया था। उसके पहले उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 25 रन देकर 2 विकेट झटका था। जिससे साफ है कि पिछले 3 मैचों में जब उन्होंने गेंदबाजी की है, तो उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 40 रन ही दिए हैं। बल्ले के साथ दुबे की काबिलियत के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन बतौर गेंदबाज वो सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर के अंडर में ही तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ