हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs UAE: अभिषेक शर्मा ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, रोहित-सैमसन के क्लब में हुए शामिल 

IND vs UAE: एसीसी एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में यूएई के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ वो रोहित शर्मा और संजू सैमसन के खास क्लब में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
Abhishek Sharma

IND vs UAE: आईसीसी रैंकिंग में फिलहाल अभिषेक शर्मा नंबर 1 टी20 बल्लेबाज हैं। इस भारतीय युवा बल्लेबाज ने अपने छोटे करियर में ही खुद को साबित कर दिया है। आक्रामक बल्लेबाजी करके अभिषेक लगभग हर मुकाबले में ही कोई ना कोई रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आ रहे हैं। एसीसी एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में यूएई के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ वो रोहित शर्मा और संजू सैमसन के खास क्लब में शामिल हो गए हैं।  

अभिषेक शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

यूएई की टीम पहले बल्लेबाजी करके सिर्फ 57 रनों पर सिमट गई। जवाब में जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। जिसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर चौका भी जड़ दिया। इसी के साथ टी20 पारी में छक्के के साथ शुरुआत करने वाले अभिषेक शर्मा चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। सबसे पहले ये कारनामा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने किया था। हिटमैन ने 2021 में आदिल रशीद के खिलाफ पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था। जिसके बाद 2024 में यशस्वी जायसवाल ने सिकंदर रजा के खिलाफ ऐसा किया। वहीं इसी साल संजू सैमसन ने जोफ्रा आर्चर के खिलाफ भी ये कारनामा किया था।  

सुपरस्टार बनने की ओर बढ़े अभिषेक  

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 30 रनों की बेहद अहम पारी खेली। जिसमें उन्होंने 2 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े। अभिषेक को अब पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर करके खुद को प्रेशर वाले मैच में साबित करना है। अगर एसीसी एशिया कप 2025 में अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर किया तो उन्हें स्टार बनने से कोई रोक नहीं सकता। पाकिस्तान के खिलाफ कमाल करके वो आसानी से इस फॉर्मेट में टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बन सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs UAE: कुलदीप यादव ने खोला अपनी सफलता का राज, बताया अपनी गेंदबाजी में क्या किया है बदलाव?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola