IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी। जहां पर एक बार फिर से भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आया। टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ बेहद शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले में पाकिस्तान की टीम कभी भी टक्कर देती हुई नहीं नजर आई। मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्ले के साथ कमाल का प्रदर्शन किया। जिस अंदाज में उन्होंने बल्लेबाजी की, उससे फैंस को उनमें महेंद्र सिंह धोनी की झलक दिखी।
कप्तान सूर्या में दिखी दिग्गज धोनी की झलक
भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने उतरी तो पाकिस्तान को 20 ओवरों में सिर्फ 127 रनों पर ही रोक दिया। जिसके बाद टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी। उस समय पहले अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 13 गेंदों में 31 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जिसके बाद युवा तिलक वर्मा ने भी कप्तान सूर्या का साथ देते हुए 31 रनों की ही पारी खेली। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में नाबाद 47 रनों की पारी खेली। मैच के अंत में जब टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 3 रन ही चाहिए थे। उस समय कप्तान सूर्या ने छक्का जड़कर मैच खत्म किया। छक्के के साथ मैच फिनिश करने के कारण ही फैंस उनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से करने लगे हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान का किया ‘बॉयकॉट’, मैदान पर हाथ मिलाने से किया इनकार
टीम इंडिया के आगे पाकिस्तान एक बार फेल
हाल के समय में अगर भारत और पाकिस्तान के सभी मुकाबले देखें तो उसमें टीम इंडिया ही जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है। इनमें से अधिकतर मैच तो एकतरफा ही नजर आए हैं। बात कप्तान सूर्यकुमार यादव की करें तो उनका पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड अब तक बहुत ज्यादा खराब रहा था, लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने उसे सही कर दिया। अब टीम इंडिया सुपर 4 स्टेज में एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतर सकती है। वो मुकाबला 21 सितंबर को खेला जा सकता है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण, सुपर 4 में इन 2 टीमों की एंट्री लगभग पक्की
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
12 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines