Asia Cup 2025, IND vs PAK: इन दिनों एशिया कप 2025 की धूम है. 8 टीमों के बीच 9 सितंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अगर किसी मैच पर सबकी नजर है तो वो भारत-पाकिस्तान का मुकाबला ही है, जो आज दुबई के मैदान पर खेला जाना है. रात 8 बजे यह दोनों टीमें सुपर 4 का टिकट हासिल करने के लिए दम लगाएंगी. इस सीजन दोनों टीमों पहला मैच जीतने के बाद मैदान में उतर रही हैं. कागजों पर टीम इंडिया पाकिस्तान के मुकाबला कहीं बेहतर टीम है, लेकिन असली जंग मैदान पर होगी. दुबई में पाकिस्तान 3 तीन मैच विनर टीम इंडिया पर भारी पड़ सकते हैं.
एशिया कप 2025 के लिए चुनी गई पाकिस्तान टीम में तीन ऐसे मैच विनर हैं, जो दुबई में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. इनमें शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ और अबरार अहमद शामिल हैं. नीचे हमने इनके आंकड़े और खासियतों का जिक्र किया है. चलिए विस्तार से जान लीजिए.
पाकिस्तान के तीन मैच विनर, जो भारत के लिए होंगे बड़ा खतरा
1. शाहीन शाह अफरीदी
शाहीन शाह अफरीदी के पास अच्छी खासी गति है. बाएं हाथ की उनकी अंदर आती इनस्विंग बॉल बल्लेबाजों को कई बार चकमा दे जाती है. शाहीन पाकिस्तान टीम की पेस अटैक के लीडर हैं. ये खिलाड़ी कई मौकों पर अकेले ही टीम को जीत दिला चुका है. टीम इंडिया के खिलाफ भी शाहीन जलवा दिखा चुके हैं. जब साल 2021 के टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी तब शाहीन ने ही मैच पलटा था. इस बॉलर ने अपने पहले ही स्पेल में रोहित शर्मा और केएल राहुल को पवेलियन भेज दिया था, फफिर डेथ ओवर्स में फिफ्टी लगा चुके विराट का शिकार भी किया था. कुल 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए थे.
टीम इंडिया के खिलाफ शाहीन के आंकड़े
अगर उनके क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो शाहीन अफरीदी अब तक पाकिस्तान के लिए 109 मैचों में 86 विकेट ले चुके हैं. वो टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के तीसरे टॉप विकेट टेकर हैं. टीम इंडिया के खिलाफ इस स्टार ने 3 मैचों में महज 7.83 की इकोनॉमी से 4 विकेट निकाले हैं. दुबई की पिच पर शाहीन गेंद से कहर बरपा सकते हैं.
2. हारिस रऊफ
शाहीन के बाद दूसरा नाम हारिस रऊफ का है. ये गेंदबाज अपनी गति को लेकर मशहूर है. दुनिया भर की टी20 लीग खेलने का उनके पास अनुभव है. उनके नाम पाकिस्तान के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट हैं. भारत के खिलाफ 5 मैचों में 7 शिकार कर चुके हैं. खास बात ये है कि उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को 2 बार आउट किया है.
89 मैचों में 124 विकेट
दाएं हाथ के हारिस रऊफ अब तक 89 मैचों में 124 विकेट निकाल चुके हैं. ये वही खिलाड़ी है जो अपनी पेस और बाउंस से कई इंटरनेशनल बैटर्स को परेशान कर चुका चुका है. अब दुबई में होने वाले इस हाई वोल्टेज मुकाबले में वो अपनी टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.
3. अबरार अहमद
दुबई की पिच पर यह स्पिनर कमाल कर सकता है. इस वक्त अबरार गजब फॉर्म में भी चल रहे हैं. अबरार ठीक वैसे ही स्पिनर हैं, जैसे भारत के लिए कुलदीप यादव. पाकिस्तान के लिए टॉप व्हाइट बॉल स्पिनर अबरार ने साल 2024 में डेब्यू किया था, इसके बाद से ही वो पाकिस्तान टीम का अहम हिस्सा हैं. अब तक खेले गए 17 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने महज 6.95 की इकोनॉमी से रन दिए और 24 विकेट निकाले. दुबई की पिच पर उन्हें खेलना आसान नहीं होगा.
दुबई में दिख सकता है जलवा
अबरार अहमद ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच खेलने को मिला था, ये वनडे मैच था, जिसमें उन्होंने 10 ओवर डाले और सिर्फ 28 रन दिए थे. इसमें शुभमन गिल का विकेट भी शामिल था, गिल को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया था. अब दुबई की चमत्कारी पिच जहां बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करते हैं वहां ये मिस्ट्री स्पिनर भारतीय बैटर्स की मुश्किलें बढ़ा सकता है.
IND vs PAK मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत– अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.
पाकिस्तान– सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: किस टीम का फिरकी का फंदा है ज्यादा मजबूत? जानें दोनों टीमों के स्पिनर्स का हेड टू हेड
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
30 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
57 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines