IND vs PAK Weather Report: एसीसी एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं। इस मुकाबले को लेकर आम भारत-पाकिस्तान मैच की तुलना में उत्साह कम नजर आ रहा है। हालांकि उसके बाद भी फैंस मैच से जुड़ी जानकारियां जानना चाहते हैं। आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कैसा मौसम रहने वाला है, ये बड़ा सवाल बन गया है। इसके साथ ही फैंस जानना चाहते हैं, कि मुकाबला रद्द होने पर किस टीम का फायदा होगा?
भारत-पाकिस्तान के मैच में कैसा रहेगा मौसम
मुकाबले को बीसीसीआई की मंजूरी मिलने के बाद खेला जाना तय है। ऐसे में मुकाबले के दौरान दुबई के मौसम पर सभी की नजरे हैं। इस समय दुबई जैसे शहर में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है, ऐसे में कभी भी बारिश हो सकती है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान का मुकाबला बारिश से प्रभावित नहीं होने वाला है। 14 सितंबर 2025 के दिन दुबई में तापमान 39 डिग्री तक रहने वाला है। वहीं उमस 44 डिग्री तक भी जा सकता है। मुकाबला रात में शुरू होने के कारण खिलाड़ियों को थोड़ी बहुत गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि रात में भी तापमान 30 डिग्री के पास ही रहने वाला है।
ये भी पढ़ें: SL vs BAN: बांग्लादेश की हार की 5 सबसे बड़े गुनहगार, एशिया कप 2025 की आगे की राह हुई मुश्किल
अगर हुई बारिश तो दोनों टीमों पर क्या पड़ेगा असर
वैसे तो रिपोर्ट्स के मुताबिक बारिश का चांस नहीं है, लेकिन अगर उसके बाद भी बारिश हुई तो मुकाबला रद्द किया जा सकता है। ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 अंक बांटा जा सकता है। ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को अपना आखिरी मुकाबला जीतकर सुपर 4 में क्वालिफाई करना होगा। वहीं अगर मुकाबला होता है, तो उसमें जीतने वाली टीम के लिए सुपर 4 का रास्ता बहुत ज्यादा आसान हो जाएगा। भारत अपना आखिरी मुकाबला ओमान के खिलाफ तो वहीं पाकिस्तान यूएई के खिलाफ खेलने वाली है। ऐसे में बारिश का बहुत ज्यादा असर दोनों टीमों पर नहीं पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 में भारत-पाक मैच का करने वाले हैं बहिष्कार, तो रविवार को मिलेगा 3 और मैच देखने का मौका
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
35 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 hr agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines