हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK मैच को लेकर पंजाब किंग्स से भिड़ी PSL की टीम, सोशल मीडिया पर दिया जवाब 

Asia Cup 2025, IND vs PAK: पहलगाम ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला है। ऐसे में भारतीय फैंस इस मुकाबले का बॉयकॉट कर रहे हैं। इस बीच आईपीएल की पंजाब किंग्स और पीएसएल की कराची किंग्स सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गईं हैं।

विज्ञापन
IND vs PAK

Asia Cup 2025, IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीम पहला मुकाबला खेलने के लिए 14 सितंबर को मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले का भारत में बहुत ज्यादा विरोध हो रहा है। पहलगाम ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला है। ऐसे में भारतीय फैंस इस मुकाबले का बॉयकॉट कर रहे हैं। इस बीच आईपीएल की पंजाब किंग्स और पीएसएल की कराची किंग्स सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गईं हैं। 

आपस में भिड़ी कराची किंग्स और पंजाब किंग्स 

आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने 11 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। जिसमें टीम इंडिया का निशान नजर आ रहा था, लेकिन पीसीबी का चिन्ह गायब कर दिया था। पंजाब ने अपने इस पोस्ट में कहीं भी पाकिस्तान का कोई जिक्र नहीं किया था। 11 सितंबर से ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पंजाब किंग्स के इस पोस्ट के बाद 12 सितंबर को कराची किंग्स की टीम ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर पोस्ट किया। जिसमें सलमान अली आगा नजर आ रहे हैं, लेकिन कहीं भी सूर्यकुमार यादव नजर नहीं आ रहे थे। इस पोस्ट में टीम इंडिया को लेकर कोई जानकारी नहीं थी।  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 में पाक के खिलाफ मैच से पहले अर्शदीप सिंह ने तोड़ी चुप्पी, इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात!

फैंस कर रहे हैं भारत-पाकिस्तान मैच का बॉयकॉट 

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते लंबे समय से ही खराब चल रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ महीने में वो बदतर हालत में पहुुंच गए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर किया था। जिसके बाद से ही भारतीय फैंस पाकिस्तान के साथ कोई भी रिश्ता नहीं रखना चाहते हैं। इसी कारण भारत-पाक मैच का जमकर विरोध भी हो रहा है। 30 घंटे के अंदर पूरे मैच के टिकट एक समय बिक जाते हैं। एशिया कप 2025 के दौरान इस महामुकाबले के अभी भी आधे टिकट नहीं बिके हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: SL vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका को मिली बड़ी जीत, अफगानिस्तान-भारत की टीम में है डर का माहौल 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola