हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK Final: जीत के बाद टीम इंडिया ने ट्रॉफी और मेडल लेने से किया इनकार, खड़ा हुआ एक नया विवाद

Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एसीसी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करके 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. मैच जीतने के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. जिसके कारण ही पोस्ट मैच में बहुत देरी हो रही है.

विज्ञापन
mohsin naqvi and bcci

Asia Cup 2025, IND vs PAK Final: भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला जीतकर रिकॉर्ड 9वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है. खिताबी जीत के बाद भारत ने मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया है. भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को 5 विकेट से हरा दिया. जीत के बाद भारतीय टीम ने साफ कर दिया है कि वो पाकिस्तानी के हाथ से ट्रॉफी नहीं लेंगे. जिसके कारण ही अब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बहुत ज्यादा देरी हुई.

टीम इंडिया अपनी बात पर अड़ा

भारतीय टीम ने मैच जीतने के बाद ही साफ कर दिया है कि वो पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से एशिया कप की ट्रॉफी नहीं लेंगे. मोहसिन पाकिस्तान के गृह मंत्री होने के साथ ही साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन हैं. इसी के साथ ही साथ ही वो एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन भी हैं. हालांकि भारतीय टीम नहीं चाहती है कि वो चैंपियन बनने के बाद पाकिस्तान के गृहमंत्री के हाथों से ट्रॉफी ली. नकवी ने ही ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत को परमाणु हमले की धमकी दी थी. जिसके कारण ही अब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले से ही इसके लिए इनकार कर दिया था. 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Final: Operation Sindoor के बाद अब टीम इंडिया ने लगाया जीत का ‘तिलक’, दुबई में चमका वर्मा जी का लड़का

विज्ञापन

मेडल भी लेने से भारत ने किया साफ मना 

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से तो इनकार किया ही साथ में किसी खिलाड़ी ने मेडल भी नहीं लिया. भारतीय टीम का ये रुख देखकर बड़ा विवाद छिड़ गया है. हालांकि इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तानी टीम का कई बार बॉयकॉट किया था. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा के साथ ट्रॉफी फोटोशूट करने से भी इनकार कर दिया था. 14 सितंबर को भारतीय टीम ने मैच जीतने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया था. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें कई विवाद का हिस्सा रही हैं. 

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 चैंपियन बनते ही मालामाल हुई टीम इंडिया, BCCI ने किया 21 करोड़ की प्राइज मनी का ऐलान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola