Asia Cup 2025 चैंपियन बनते ही मालामाल हुई टीम इंडिया, BCCI ने किया 21 करोड़ की प्राइज मनी का ऐलान

Team India: एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया को मालामाल कर डाला है. बोर्ड ने भारतीय टीम और स्टाफ मेंबर्स को 21 करोड़ की प्राइज मनी देने का ऐलान किया है. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से धूल चटाई.

Team India

Team India

Team India: एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के साथ ही भारतीय टीम के लिए बीसीसीआई ने अपना खजाना खोल दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सूर्या एंड कंपनी और स्टाफ मेंबर्स को 21 करोड़ की प्राइज मनी देने का ऐलान किया है. टीम इंडिया ने फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से धूल चटाई. भारतीय टीम ने 147 रनों के लक्ष्य को 2 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया. टीम की ओर से तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, शिवम दुबे ने 33 रनों का योगदान दिया.

विज्ञापन

चैंपियन बनते ही मालामाल टीम इंडिया

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को तीसरी बार हराने के साथ ही टीम इंडिया ने 9वीं बार खिताब को अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम के दमदार प्रदर्शन से खुश होकर बीसीसीआई ने प्लेयर्स और स्टाफ मेंबर्स को 21 करोड़ रुपये की प्राइज मनी देने का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है. टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से धूल चटाई. 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल सस्ते में पवेलियन लौटे, तो कप्तान सूर्यकुमार भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके.

विज्ञापन

20 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम की पारी को तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए मिलकर 57 रन जोड़े. संजू 24 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, तिलक एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. तिलक को शिवम दुबे का भी अच्छा साथ मिला और उन्होंने 22 गेंदों पर 33 रनों की शानदार पारी खेली. तिलक 53 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम इंडिया को जीत दिलाकर लौटे. रिंकू सिंह ने चौका लगाते हुए भारतीय टीम को यादगार जीत दिलाई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ