Asia Cup 2025, IND vs PAK Final: सूर्यकुमार जब से टी20 के कप्तान बने हैं तब से टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया है. उनकी कप्तानी में भारत ने 28 में से 24 मैच जीते हैं. अब सूर्या के सामने एशिया कप 2025 के फाइनल में बड़ा कमाल करने का मौका है. अगर सूर्या का जादू चला तो इतिहास रचा जाएगा. बल्ले से 2 छक्के लगाते ही वो रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे और टीम इंडिया को खिताब दिलाकर एक खास मामले में एमएस धोनी की बराबरी कर लेंगे.
एशिया कप 2025 में सूर्या की कप्तानी में भारत ने लगातार 6 मैच जीतकर फाइनल का सफर तय किया है. जबकि पाकिस्तान छह में से 4 मैच जीतकर खिताबी जंग में जगह बना पाई है. एशिया कप के 41 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है जब फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं.
दुबई में रात 8 बजे से होने वाले इस फाइनल में सूर्यकुमार यादव अगर पाकिस्तान के खिलाफ 2 छक्के जड़ देते हैं, तो वह T20I क्रिकेट में 150 छक्के पूरे कर लेंगे. ऐसा करने वाले वह भारत के दूसरे और दुनिया के सिर्फ पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे. उनसे पहले टीम इंडिया के लिए यह मुकाम रोहित शर्मा ने हासिल किया है.
टी20 में 150 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- रोहित शर्मा-205 छक्के
- मोहम्मद वसीम (UAE) – 183 छक्के
- मार्टिन गुप्टिल- 173 छक्के
- जोस बटलर- 171 छक्के
- सूर्यकुमार यादव- 148 छक्के
एमएस धोनी की बराबरी करने का सुनहरा मौका
सूर्यकुमार यादव के पास इस फाइनल को जीतकर पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बराबरी करने का भी सुनहरा मौका है. अब तक पाकिस्तान के खिलाफ किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में भारत की जीत का कारनामा अब तक सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ने किया है, जिन्होंने साल 2007 के टी20 विश्व कप के फाइनल में टीम को खिताब दिलाया था, अब सूर्या के पास फाइनल में पाकिस्तान को मात देकर खिताब जीतने का मौका है. अगर ऐसा हुआ तो वो धोनी के बाद ये कमाल करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन जाएंगे.
सूर्यकुमार यादव का टी20 करियर है बेहद खास
अगर सूर्यकुमार यादव के क्रिकेट करियर की बात करें तो वो टीम इंडिया के लिए अब तक 89 T20I मैचों की 84 पारियों में 2669 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 164.65 और औसत 37.59 है, इसमें 4 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं. खास बात ये है कि सूर्या ने इस फॉर्मेट में 243 चौके और 148 छक्के लगाए हैं. अगर सभी T20 फॉर्मेट (आईपीएल और लीग्स मिलाकर) की बात करें तो सूर्या 331 मैचों में 8691 रन और 382 छक्के जड़ चुके हैं. वह विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन के बाद T20 क्रिकेट में भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव की राह पर चला नेपाल का कप्तान, वेस्टइंडीज को हराकर किया बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
7 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
8 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
9 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
12 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines