Asia Cup 2025, IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पाकिस्तानी टीम को बल्लेबाजी करने का मौका दिया. मैच में पाकिस्तानी टीम एक समय 113 रनों पर 1 विकेट गंवाकर बड़े स्कोर की तरफ आसानी से बढ़ रही थी. उस समय टीम इंडिया के स्पिनर्स ने कमाल का प्रदर्शन करके पाकिस्तानी टीम को 20वें ओवर में 146 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया.
पाकिस्तानी बल्लेबाजों की निकल गई हवा
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम को अच्छी शुरुआत मिली. 84 रनों के स्कोर पर पाकिस्तान की टीम ने पहला विकेट गंवाया. जब साहिबजादा फरहान 57 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने. जिसके बाद दूसरा विकेट 113 रनों के स्कोर पर गिरा. जब सैम अयूब पवेलियन लौटे. इस विकेट के गिरने के बाद तो कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज मैदान पर समय नहीं बिता सका. जिसके कारण ही 113 रनों पर 1 विकेट गंवाने वाली पाकिस्तान की टीम 146 रनों पर ही सिमट गई. आखिरी 9 विकेट पाकिस्तान की टीम ने 33 रनों के अंदर ही गंवा दिए. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके मुकाबले में शानदार कमबैक किया.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: मैदान पर जसप्रीत बुमराह से भिड़ गए साहिबजादा फरहान, लाइव मैच में कर दी घटिया हरकत
भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम
टीम इंडिया के लिए स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 4 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. अंत में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. वहीं भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो उनकी भी शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम इंडिया के दोनों ही सलामी बल्लेबाज बुरी तरह से फेल हो गए. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव भी बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: अचानक बीच में क्यों रुका भारत-पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला? एसीसी का बड़े स्टेज पर बना मजाक
संबंधित खबरें
अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
22 mins agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
4 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines