Asia Cup 2025: मैदान पर जसप्रीत बुमराह से भिड़ गए साहिबजादा फरहान, लाइव मैच में कर दी घटिया हरकत 

Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी मैदान पर आमने-सामने होती है, तो माहौल तो गर्म होता ही है. एसीसी एशिया कप 2025 के फाइनल में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. जब जसप्रीत बुमराह के ओवर में बड़ा शॉट खेलने के बाद पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने घटिया हरकत कर दी. वो लाइव मैच में बुमराह के साथ भिड़ गए.

Jasprit Bumrah and Sahibzada Farhan

Jasprit Bumrah and Sahibzada Farhan

Asia Cup 2025, IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर एक बार फिर से माहौल गर्म होता हुआ नजर आया. लीग स्टेज की तरह फाइनल में भी भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ी एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आए. पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने बुमराह के खिलाफ बड़ा शॉट खेलकर बहस करना शुरू कर दिया. साहिबजादा फरहान पिछले मैच में भी इसी अंदाज में घटिया हरकत करते हुए नजर आए थे. 

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह ने साहिबजादा को दिया जवाब 

पाकिस्तानी टीम के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान भारत के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले में चमके थे. उन्होंने उस मैच में अर्धशतक जड़ा था. उसी फॉर्म को उन्होंने फाइनल मुकाबले में भी जारी रखा और भारत के खिलाफ बैक टू बैक अर्धशतक जड़ा. हालांकि रन बनाने के साथ ही साहिबजादा मैदान पर बदतमीजी के लिए फेमस है. इस मुकाबले में भी जसप्रीत बुमराह के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के बाद साहिबजादा कुछ ज्यादा ही बोलते हुए नजर आए. हालांकि बुमराह ने उनको करारा जवाब देते हुए मुंह बंद करा दिया. बुमराह ने इस मैच में शुरुआत अच्छी नहीं की, लेकिन अंत में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी करके मैच का रुख पलटा. 

विज्ञापन

रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला 

मुकाबले में टॉस जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद पाकिस्तान की टीम एक समय आसानी से बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी. पाकिस्तान की टीम 1 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाकर 180 से 190 के स्कोर की तरफ बढ़ रही थी. उस समय भारतीय टीम के स्पिनरों ने कमाल का प्रदर्शन करके मैच में इंडिया की वापसी कराई. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने पाक को 20 ओवरों में 146 रनों पर ही रोक दिया. हालांकि भारतीय टीम को मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ