Asia Cup 2025, IND vs PAK Final: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और पाकिस्तान के बीच एसीसी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर पाकिस्तान की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में 146 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम को बहुत ही मुश्किल शुरुआत मिली है. फाइनल मुकाबला हालांकि भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान बीच में ही रुक गया, जिसके पीछे का कारण अब फैंस जानना चाहते हैं.
क्यों बीच में रुका फाइनल मुकाबला?
भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो तीसरे ओवर में ही टीम इंडिया ने 2 विकेट गंवा दिए थे. फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा जल्दी पवेलियन लौट गए. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव भी जल्दी पवेलियन लौट गए. दूसरे ओवर की 5वीं गेंद के बाद फाइनल मुकाबला कुछ देर के लिए रुक गया. दरअसल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कुछ देर के लिए लाइट बुझ गई थी. जिसके कारण ही मैच कुछ देर तक रूका रहा. हालांकि बाद में स्टाफ ने जल्दी से लाइट जलाई, जिसके बाद ही दोबारा मैच शुरू हो सका. एशिया कप के फाइनल मुकाबले में ऐसा हुआ, जिसके कारण ही एशियन क्रिकेट काउंसिल पर सवाल खड़ा हो रहा है.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: मैदान पर जसप्रीत बुमराह से भिड़ गए साहिबजादा फरहान, लाइव मैच में कर दी घटिया हरकत
टीम इंडिया ने मैच में की शानदार वापसी
टॉस जीतने के बाद जब पहले भारतीय टीम गेंदबाजी करने उतरी को पाकिस्तानी टीम को शानदार शुरुआत मिली. जब पाकिस्तान की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी. उस समय टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार कमबैक कराया और पाकिस्तानी टीम को सिर्फ 146 रनों के स्कोर पर रोक दिया. जवाब में टीम इंडिया जब बल्लेबाजी करने उतरी तो सिर्फ 20 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर फंस चुकी थी. उस समय तिलक वर्मा ने पहले संजू सैमसन और बाद में शिवम दुबे के साथ शानदार पार्टनरशिप की, जिसके कारण ही भारत ने धमाकेदार वापसी की.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान ने 33 रनों से अंदर गंवाए 9 विकेट, फाइनल में पाकिस्तानी बल्लेबाजों की निकल गई हवा
संबंधित खबरें
अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
19 mins agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
4 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines