IND Possible Playing 11 vs PAK: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है. दोनों देशों के बीच 28 सितंबर 2025 को मैच होने वाला है. भारतीय टीम अभी तक अजेय रही है और कोई उन्हें हरा नहीं पाया है. फाइनल में भी सूर्या ब्रिगेड जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी लेकिन कुछ खिलाड़ियों की चोट ने उनके लिए टेंशन बढ़ा दी है. श्रीलंका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे नहीं खेले थे. उनकी वापसी लगभग तय है और ऐसे में टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या की चोट ने बढ़ाई टेंशन!
हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए पहला ओवर डाला. बाद में वो फील्डिंग करते हुए नजर नहीं आए और वो ड्रेसिंग रूम लौट गए. अभिषेक शर्मा को भी फील्डिंग के दौरान दिक्कत हुई और वो भी मैदान से बाहर हो गए. दोनों की चोट ने भारतीय फैंस की चिंता बढ़ा दी, क्योंकि फाइनल में ये दोनों ही टीम इंडिया के सबसे बड़े हथियार साबित हो सकते हैं. मैच के बाद गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बताया था कि अभिषेक की हालत अभी ठीक है लेकिन हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर जांच की जाएगी. इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा. अगर हार्दिक की चोट गहरी है, तो टीम इंडिया की टेंशन बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK Live Streaming: सोनी लिव नहीं यहां फ्री में देखें भारत-पाक फाइनल मैच, नहीं लगेगा पैसा
पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 में बदलाव तय
पाक के खिलाफ फाइनल मैच के लिए सूर्या कुछ बड़े बदलाव करते हुए नजर आ सकते हैं. जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. श्रीलंका के खिलाफ मैच में दोनों को आराम दिया गया था. हर्षित राणा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और उनका बाहर होना लगभग तय है. अर्शदीप ने सुपर ओवर मिलाकर कुल 3 विकेट झटके थे. ऐसे में उन्हें बाहर करना सही विकल्प नहीं होगा. हालांकि, भारत का पाकिस्तान के खिलाफ पिछले दो मैचों में टीम कॉम्बिनेशन बढ़िया रहा है और उन्होंने दोनों मुकाबले में जीत दर्ज की है. ऐसे में उस कॉम्बिनेशन को बदलना सही नहीं होगा. उम्मीद है कि हार्दिक भी फाइनल जैसे बड़े मैच के लिए फिट हो जाएंगे.
फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (c), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: कुलदीप यादव ने रच दिया इतिहास, फाइनल से पहले ऐसी गेंदबाजी देख बढ़ गई पाकिस्तान की टेंशन
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines